Wednesday, February 25, 2026
Health

इन 3 मूलांकों की लड़कियां होती हैं बेहद प्रभावशाली, इनके आगे फेल है सबकी जिद!!..

इन 3 मूलांकों की लड़कियां होती हैं बेहद प्रभावशाली, इनके आगे फेल है सबकी जिद!!..
इन 3 मूलांकों की लड़कियां होती हैं बेहद प्रभावशाली, इनके आगे फेल है सबकी जिद!!..

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक मूलांक का विशेष महत्व बताया गया है. हर मूलांक के जातकों में कुछ खूबियां और खामियां होती हैं. लेकिन कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिनसे संबंध रखने वाली लड़कियां बेहद प्रभावशाली और भाग्यशाली होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन तीन मूलांकों की लड़कियां औरों से अलग होती हैं.

होती हैं तेज-तर्रार और प्रभावशाली
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का जन्म एक संयोग नहीं है, बल्कि यह उसके व्यक्तित्व और भविष्य के कई राज खोलता है. क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लड़कियां स्वभाव से इतनी प्रभावशाली होती हैं कि उनका पार्टनर उनकी हर बात को पत्थर की लकीर मान लेता है? ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ विशेष मूलांक वाली लड़कियां स्वभाव से काफी तेज-तर्रार और प्रभावशाली होती हैं.

मूलांक 1 (जन्म तारीख- 1, 10, 19, 28)
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म महीने की इन तारीखों को होता है, उनका स्वामी सूर्य माना जाता है. सूर्य की तरह ही इनके व्यक्तित्व में एक अलग चमक और तेज होता है. ये लड़कियां स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं और किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करतीं. प्यार में ये जितनी वफादार होती हैं, उतनी ही अपनी बात मनवाने में माहिर भी. इनका कॉन्फिडेंस इतना जबरदस्त होता है कि पार्टनर इनकी राय को सबसे ऊपर रखता है.

मूलांक 3 (जन्म तारीख- 3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 वाली लड़कियों का स्वामी बृहस्पति (गुरु) है. गुरु के प्रभाव के कारण ये लड़कियां बेहद बुद्धिमान और तर्कशील होती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी कम्युनिकेशन स्किल है. ये अपनी बातों को इतनी खूबसूरती से रखती हैं कि सामने वाला मना ही नहीं कर पाता. ये अपने पार्टनर को आदेश नहीं देतीं, बल्कि प्यार और समझदारी से अपनी बात मनवा लेती हैं. इनके रिश्ते में एक संतुलन बना रहता है.

मूलांक 9 (जन्म तारीख- 9, 18, 27)
अंक 9 का स्वामी मंगल है, जिसे साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि इस तारीख को जन्मी लड़कियों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली और निडर होता है. ये लड़कियां दिखने में जितनी सरल लगती हैं, इरादों की उतनी ही मजबूत होती हैं.

चुनौतियों का करती हैं डटकर सामना
मूलांक 9 की लड़कियां चुनौतियों से घबराती नहीं हैं. रिश्ते में ये हमेशा एक्टिव रहती हैं. इनका पार्टनर अक्सर इनके स्वभाव की वजह से इनकी हर बात को खुशी-खुशी स्वीकार कर लेता है. ये अपने पार्टनर के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह काम करती हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply