Tuesday, February 24, 2026
CricketIndiaTrending

टी20 विश्व कप के बाद गौतम गंभीर की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का नया कोच

टी20 विश्व कप के बाद गौतम गंभीर की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का नया कोच
टी20 विश्व कप के बाद गौतम गंभीर की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का नया कोच

Gautam Gambhir: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया ने द्विपक्षीय सीरीज में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. अब तो स्थिति ऐसी बन रही है कि टीम इंडिया, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा.

हालांकि भारत के इस टी20 विश्व कप में प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है. भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक हर फ़ॉर्मेट में बेहद खराब रहा है.

Gautam Gambhir का बतौर कोच प्रदर्शन है बेहद खराब

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कोच बनने के बाद भारतीय टीम के साथ ऐसा कुछ हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ था. न्यूजीलैंड से घर पर टेस्ट में सूपड़ा साफ हुआ, घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर (46), टेस्ट में सबसे बड़ी हार (408 रन), 27 सालों में पहली बार श्रीलंका से वनडे सीरीज हराया, वहीं 10 सालों बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

वहीं हाल ही में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया था. वहीं अब साउथ अफ्रीका के सामने टी20 विश्व कप के सुपर 8 के पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर सवाल उठ रहा है.

ये दिग्गज बन सकता है नया कोच

बीसीसीआई ने अपने बयान में कई बार कहा है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का प्रदर्शन कैसा भी हो, लेकिन वो अपना कार्यकाल 2027 विश्व कप तक पूरा करेंगे, लेकिन जिस तरह से उनकी कोचिंग में भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा है ये मुश्किल लग रहा है. गौतम गंभीर की कोचिंग में न तो टीम इंडिया ने टेस्ट न ही वनडे और न ही अब टी20 में कुछ खास कर रही है, ऐसे में उनका बाहर होना तय है.

गौतम गंभीर की जगह बीसीसीआई, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का नया कोच बना सकती है. वीवीएस लक्ष्मण मौजूदा समय में एनसीए के हेड हैं और बीसीसीआई ने कुछ समय पहले भी वीवीएस लक्ष्मण से गौतम गंभीर की जगह कोच बनने के लिए संपर्क किया था.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply