Tuesday, February 24, 2026
Crime

प्रेमिकाओं से मिलने जा रहे थे, रास्ते में अधिकारी के घर की लूटपाट… हरदोई में हो गया एनकाउंटर, दो बदमाश अरेस्ट!

प्रेमिकाओं से मिलने जा रहे थे, रास्ते में अधिकारी के घर की लूटपाट… हरदोई में हो गया एनकाउंटर, दो बदमाश अरेस्ट!
प्रेमिकाओं से मिलने जा रहे थे, रास्ते में अधिकारी के घर की लूटपाट… हरदोई में हो गया एनकाउंटर, दो बदमाश अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो शातिर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. दोनों अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलने जा रहे थे. मगर उससे पहले उन्होंने एक अधिकारी के यहां चोरी कर डाली. बस फिर क्या था. दोनों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में दोनों लुटेरे गोली लगने से घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए बदमाश कमरुद्दीन (निवासी मोतिहारी, बिहार) और धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज (निवासी हमीरपुर) की प्रेमिकाएं हरदोई की रहने वाली हैं. ये युवतियां नोएडा में नौकरी करती थीं, जहां इनकी मुलाकात इन बदमाशों से हुई थी. वैलेंटाइन-डे (14 फरवरी) के आसपास ये दोनों अपनी प्रेमिकाओं से मिलने हरदोई आए थे. लेकिन प्यार की इस मुलाकात के बीच उन्होंने शहर के एक पॉश इलाके में हाथ साफ करने की योजना बना ली.

सिंचाई विभाग के अधिकारी के घर बोला धावा

17-18 फरवरी की रात को इन शातिरों ने कोतवाली शहर के आजाद नगर में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के सूने घर को निशाना बनाया. बाइक से रेकी करने के बाद दोनों ने ताला तोड़कर घर से लाखों की ज्वेलरी, नकदी, लैपटॉप और मोबाइल समेट लिए.

भागने की कोशिश में पड़के गए दोनों लुटेरे

पुलिस को जब चोरी का सुराग मिला, तो बावन रोड बाईपास पर चेकिंग बढ़ा दी गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। संदिग्ध बाइक सवारों को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें कमरुद्दीन और धीरेंद्र दोनों के पैरों में गोली लगी और वे सड़क पर गिर पड़े. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

भारी मात्रा में बरामदगी और आपराधिक इतिहास

पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), कारतूस, चोरी की गई ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है. जानकारी मुताबिक, धीरेंद्र सिंह पहले भी 2021 में आगरा में मुठभेड़ के दौरान घायल हो चुका है. उस पर व्यापारी से कार लूट और जानलेवा हमले का आरोप था. दोनों पर नोएडा, आगरा और अन्य जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

एएसपी सुबोध गौतम और सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके साथ और कौन-कौन शामिल था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply