Tuesday, February 24, 2026
IndiaPoliticsTrending

Weather Forecast: बारिश संग गिरेगी बिजली, 12 राज्यों के लिए ‘आफत’ वाला अलर्ट, बरसेंगे बादल!..

Weather Forecast: बारिश संग गिरेगी बिजली, 12 राज्यों के लिए ‘आफत’ वाला अलर्ट, बरसेंगे बादल!..
Weather Forecast: बारिश संग गिरेगी बिजली, 12 राज्यों के लिए ‘आफत’ वाला अलर्ट, बरसेंगे बादल!..

देश में अब गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में तेज आंधी-बिजली गिरने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगले 3 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है. आज पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में आज (24 फरवरी) बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी और 25 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी. एक्यूआई 100 से 120 के बीच रहेगा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में बारिश के आसार नहीं
उत्तर प्रदेश के मौसम में अब उछाल देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज 24 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा और दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली रहेगी.

किन जिलों में रहेगी तेज धूप
25 और 26 फरवरी को भी मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. आईएमडी ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. आज झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद , ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, रामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर , महराजगंज और देवरिया के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी. ज्यादातर जिलो में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

राजधानी लखनऊ में आज दोपहर के समय तेज धूप परेशान करेगी. मौसम विभाग का कहना है कि आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. नोएडा में भी आज मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

बिहार का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है लेकिन कई जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में गर्मी बढ़ेगी. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply