Monday, February 23, 2026
IndiaPoliticsTrending

ई-स्कूटी की चार्जिंग बनी काल, दिल्ली में लगी भीषण आग, चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जलकर खाक!..

ई-स्कूटी की चार्जिंग बनी काल, दिल्ली में लगी भीषण आग, चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जलकर खाक!..
ई-स्कूटी की चार्जिंग बनी काल, दिल्ली में लगी भीषण आग, चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जलकर खाक!..

सीलमपुर । दिल्ली के पुराना सीलमपुर इलाके में रविवार को एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ धमाका बताई जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब कॉम्प्लेक्स के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर स्थित एक कपड़े की दुकान में स्कूटी चार्ज हो रही थी।

भीषण मंजर और लाखों का नुकसान
धमाके के साथ लगी आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। कॉम्प्लेक्स के 400 गज के दायरे में बनी करीब 15 कपड़े की दुकानों और ऊपरी मंजिलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों के कारण आग तेजी से फैली और लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचा ली।

तंग रास्तों और अतिक्रमण ने बढ़ाई मुश्किल
दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुराना सीलमपुर की संकरी गलियां और सड़कों पर फैले अतिक्रमण के कारण दमकल की पहली गाड़ी को मौके पर पहुंचने में 25 मिनट लग गए। जगह की कमी के कारण एक समय में एक ही गाड़ी अंदर जा पा रही थी, जिससे ऑपरेशन में काफी देरी हुई। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दहशत में रहे स्थानीय लोग
धुएं के कारण पूरे इलाके में विजिबिलिटी कम हो गई और लोगों को सांस लेने में तकलीफ व आंखों में जलन की समस्या हुई। दहशत का आलम यह था कि कई लोग अपने घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply