Monday, February 23, 2026
Crime

औरैया: पुलिस जीप की फ्रंट सीट पर बैठकर बनाया भौकाल, Video वायरल हुआ तो SP ने लिया ये एक्शन!

औरैया: पुलिस जीप की फ्रंट सीट पर बैठकर बनाया भौकाल, Video वायरल हुआ तो SP ने लिया ये एक्शन!
औरैया: पुलिस जीप की फ्रंट सीट पर बैठकर बनाया भौकाल, Video वायरल हुआ तो SP ने लिया ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला एरवाकटरा थाना क्षेत्र की उमरैन पुलिस चौकी से जुड़ा है, जहां सरकारी पुलिस जीप में एक युवक रौब झाड़ता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक विनीत पाल है, जो उमरैन कस्बे का ही निवासी बताया जा रहा है.

वीडियो में साफ दिखाई दिया कि पुलिस चौकी की सरकारी जीप सायरन बजाते हुए कस्बे में घूम रही है. वाहन की ड्राइवर सीट पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी मौजूद है, जबकि पीछे की सीट पर भी पुलिसकर्मी बैठे नजर आए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ड्राइवर के बगल वाली फ्रंट सीट पर एक आम युवक बैठा दिखाई दे रहा है.

वीडियो में वो खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करते हुए आसपास मौजूद लोगों को आवाज कम करने का आदेश देता भी सुनाई पड़ा. यही दृश्य अब चर्चा और सवालों का केंद्र बन गया है.

सरकारी जीप पर ‘भौकाल’ कैसे?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन पर इस तरह किसी गैर-अधिकृत व्यक्ति का बैठना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पुलिस की साख पर भी सवाल खड़े करता है. जब वाहन में पुलिसकर्मी मौजूद थे, तो आखिर एक आम युवक सरकारी जीप की अगली सीट पर बैठकर इस तरह ‘भौकाल’ कैसे बना रहा था? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पुलिस अधीक्षक औरैया ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए.

आरक्षी चालक को किया निलंबित

क्षेत्राधिकारी बिधूना की प्राथमिक जांच के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष एरवाकटरा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं, उमरैन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक तथा आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अब देखना होगा कि विस्तृत जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या संबंधित युवक के खिलाफ भी कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है या नहीं. फिलहाल यह वीडियो औरैया में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply