Monday, February 23, 2026
CrimeIndiaTrending

गुरुग्राम में 3 साल की मासूम सेˈ हैवानियत, हत्या कर गड्ढे में दफनाया बच्ची का शव, ऐसे हुआ खुलासा

गुरुग्राम में 3 साल की मासूम सेˈ हैवानियत, हत्या कर गड्ढे में दफनाया बच्ची का शव, ऐसे हुआ खुलासा

Gurugram Toddler Rape: गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ।

गुरुग्राम में 3 साल की मासूम सेˈ हैवानियत, हत्या कर गड्ढे में दफनाया बच्ची का शव, ऐसे हुआ खुलासा

Gurugram Rape and Murder Case: गुरुग्राम से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक 24 साल के युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने 3 साल की लड़की का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को एक गड्डे में दफन कर दिया। पुलिस ने बच्ची का शव शुक्रवार रात 2 बजे बरामद किया। यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 37 की है, जहां आरोपी और बच्ची दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। आरोपी अक्सर बच्ची के साथ खेलता था, लेकिन उसकी हैवानियत ने मासूम की जिंदगी को छीन लिया।

घटना की पूरी टाइमलाइन

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अपने साथ ले जाकर चार किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर उसे रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर एक खाली प्लॉट में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया।

बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। माता-पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी ने कबूल किया अपराध

पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिससे आरोपी ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को घटनास्थल पर ले जाकर गड्डे से शव बरामद करने में मदद की।

वही फॉरेंसिक टीम ने भी वहां आकर सबूत इकट्ठे किए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करता है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, जिनमें 103(1) (हत्या) और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply