Sunday, February 22, 2026
IndiaPoliticsTrending

हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर पति को पहाड़ से ढकेला, प्रेमी को भाई बनाकर घर में दी जगह!..

हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर पति को पहाड़ से ढकेला, प्रेमी को भाई बनाकर घर में दी जगह!..
हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर पति को पहाड़ से ढकेला, प्रेमी को भाई बनाकर घर में दी जगह!..

Indore News: सोनम रघुवंशी और राजा का केस आपको याद ही होगा, कैसे सोनम ने अपने पति राजा को ठिकाना लगाने के लिए शिलांग ले गई थी और वहां पूरी प्लेनिंग के साथ उसकी हत्या कर दी थी. इंदौर से सामने आई इस घटना ने एक बार फिर सोनम रघुवंशी और राजा के केस को जिंदा कर दिया है. यहां इंदौर की एक महिला ने अपने वकील पति को ठिकाने लगाने के लिए उसे मेघालय की वादियों में ले गई थी जहां उसके खाने में जहर मिलाकर..पहाड़ों से धक्क देकर अपने पति की जान लेने की कोशिश की है. इस घटना में अंतर बस ये है कि पति किसी तरह बच निकाला और उसने पुलिस से अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सोनम रघुवंशी पार्ट 2
पीड़ित वकील(भूपेंद्र) ने अपनी आरोपी पत्नी( नीलिमा ) के खिलाफ हत्या के आरोप लगाए हैं. वकील का कहना है कि, दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी जिसके बाद बात आगे बढ़ी और दोनों ने नवंबर 2024 में शादी कर लिया था. महिला ने उस दौरान बता रखा था कि वो तलाकशुदा है. शादी के कुछ दिन बाद नीलिमा अपने प्रेमी, शुभम सेंगर को अपना भाई बनाकर घर ले आई जिसके बाद से भूपेंद्र की हत्या करने का प्लान रचा गया.

शिलांग में हत्या करने की कोशिश
वकील ने बताया कि दोनों ने शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून के लिए शिलांग जाने का प्लान बनाया. दोनों शिलांग पहुंचे लेकिन उसे (पीड़ित) को नीलिमा की काली हरकतों का बिल्कुल भी संदेह नहीं हुआ था. शिलांग में नीलिमा ने अपने पति को जान से मारने की कोशिश की. उसने पहले खाने में जहर मिलाया. इसके बाद पति की हालत बिगड़ी और नीलिमा ने पीड़ित को पहाड़ से धक्का देने की कोशिश की. गनीमत रही की वकील की जान किसी तरह बच गई.

हर महीने मांगती थी 20 हजार
जैसे तैसे भूपेंद्र इंदौर लौटा. उसने नीलिमा से तलाक के दस्तावेज मांगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डॉक्यूमेंट देखकर भूपेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई. दस्तावेज में नीलिमा के प्रेमी शुभम का नाम लिखा था, जिसे उसने अपना भाई बनाकर घर पर रखा था. इसके बाद भूपेंद्र और नीलिमा में विवाद बढ़ गया. विवाद बढ़ने के बाद नीलिमा अपने साथ 25 तोला सोना और नकदी लेकर उत्तर प्रदेश चली गई और कहा कि वो होली के मौके पर जा रही है. नीलिमा इसके बाद वापस नहीं लौटी और जब उससे वापस आने की बात कही जाती तो भूपेंद्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी दिया करती थी. भूपेंद्र ने बताया कि नीलिमा ने उससे शादी के बाद कई बार 20 हजार रूपयों की मांग की है और न देने पर जान देने की धमकी दिया करती थी.

फिलहाल भूपेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने नीलिमा और शुभम के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. मामला हत्या के प्रयास से जुड़ा है या प्रेम प्रसंग या फिर धन-दौलत से, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है .

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply