Sunday, February 22, 2026
Cricket

क्या अभिषेक शर्मा होंगे सुपर 8 के मैचों से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा “अब बहुत हुआ, वो आगे….

क्या अभिषेक शर्मा होंगे सुपर 8 के मैचों से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा “अब बहुत हुआ, वो आगे….
क्या अभिषेक शर्मा होंगे सुपर 8 के मैचों से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा “अब बहुत हुआ, वो आगे….

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय टीम (Team India) आज अपने सुपर 8 की शुरुआत करने वाली है. भारतीय टीम को आज सुपर 8 में साउथ अफ्रीका की टीम का सामना करना है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मैच से 1 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कई सवालों का जवाब दिया.

इस दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की फॉर्म को लेकर उनसे बात की गई, अभिषेक शर्मा को अब तक 3 मैचों में प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है और अब तक वो अपना खाता तक नही खोल सके हैं.

अभिषेक शर्मा को ड्राप करने पर क्या बोले Suryakumar Yadav

अभिषेक शर्मा इस आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले शानदार फॉर्म में थे, अभिषेक शर्मा के बल्ले से तेजी से रन निकल रहे थे, लेकिन अब वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और खाता तक नही खोल सके हैं. ऐसे में क्या टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म से परेशान है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

 “मुझे उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया. अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं.”

Suryakumar Yadav ने टॉस पर कही ये बात

भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में पहले ही बल्लेबाजी करते हुए सभी मैच जीती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस की भूमिका अहम होने वाली है? इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“उन्हें नहीं लगता कि टॉस से ज्यादा फर्क पड़ेगा. टूर्नामेंट में ऐसा ही होता आया है. रव‍िवार को तय करेंगे कि क्या करना है, लेकिन एक अच्छी बैटिंग यूनिट को यहां टोटल को डिफेंड करने में सक्षम होना चाहिए.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply