Sunday, February 22, 2026
CrimeIndiaTrending

इंदौर प्रेमिका मर्डर मिस्ट्री, हत्यारे पीयूष ने किया बड़ा खुलासा, हत्या करने से पहले उसने खास दवा खाई थी

इंदौर प्रेमिका मर्डर मिस्ट्री, हत्यारे पीयूष ने किया बड़ा खुलासा, हत्या करने से पहले उसने खास दवा खाई थी

इंदौर में अपने गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या करने के आरोपी पीयूष ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि हत्या करने से पहले उसने यौन उत्तेजक दवाएं भी खाई थीं। उसने इसके साथ ही कई तरह के खुलासे किए हैं।

इंदौर प्रेमिका मर्डर मिस्ट्री, हत्यारे पीयूष ने किया बड़ा खुलासा, हत्या करने से पहले उसने खास दवा खाई थी

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पीयूष को पुलिस के द्वारा आज रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर कई तरह की बातों का आरोपी पीयूष ने खुद खुलासा किया गया है, जो चौंकाने वाले हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और इस दौरान उसने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कुछ गोलियों का भी उपयोग किया था। फिलहाल इस पूरे ही मामले में पुलिस की तहकीकात अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में युवक के परिजनों से भी पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा सकती है। लेकिन अभी तक की जांच में पुलिस को युवक के द्वारा यही बताया गया है की युवती अन्य युवकों से बातचीत करती थी जो उसे पसंद नहीं था और इसी के चलते उसने युवती की गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

इंदौर में एक एमबीए छात्रा की जघन्य, बर्बर हत्या के आरोपी बॉयफ्रेंड पीयूष धामनोतिया ने न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर और चाकू मारकर हत्या की, बल्कि उसकी लाश के साथ अमानवीय कृत्य भी किए। इसका उसे कोई अफसोस नहीं है। पुलिस आरोपी को लेकर जब घटनास्थल पर पहुंची तो पीयूष मीडिया के सवालों पर झुंझलाते और अकड़ दिखते हुए बोला- “छोड़ो, जो होना था वो हो चुका, क्या करोगे जानकर?” पुलिस ने इस हत्या में इस्तेमाल चाकू, रस्सी और खून साफ करने वाले कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

दरअसल, इंदौर में पीयूष के साथ कॉलेज में पढ़ने वाली युवती 10 फरवरी से लापता थी और जब 11 फरवरी को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 4 दिन बाद द्वारकापुरी के एक फ्लैट से बदबू आने पर पुलिस ने नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद किया गया था। आरोपी ने युवती का गला घोंटा था, चाकू से वार किए थे, हाथ-पैर बांधे और पहचान छिपाने के लिए मुंह में प्लास्टिक ठूंस दिया थ और हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply