Sunday, February 22, 2026
CrimeIndiaTrending

‘औकात नहीं तो क्यों खाते हो जलेबी’, ताने से गुस्साए आरोपी ने दोस्त के सीने पर चाकू से किए वार, मौत

‘औकात नहीं तो क्यों खाते हो जलेबी’, ताने से गुस्साए आरोपी ने दोस्त के सीने पर चाकू से किए वार, मौत
‘औकात नहीं तो क्यों खाते हो जलेबी’, ताने से गुस्साए आरोपी ने दोस्त के सीने पर चाकू से किए वार, मौत

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में एक युवक ने दोस्त को फोन कर गांव के चौराहे पर बुलाया और उस पर हमला कर दिया। सीने में दो बार चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात को गांव में हुई।

मृतक जैतपुरी के मंदिर मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार उईके उर्फ कृष्णा उर्फ उमंग (18) है। आरोपी गांव में रहने वाला साजन झारिया है। दोनों के बीच तनातनी मंगलवार को बरेला में मेला घूमने के दौरान जलेबी खाने को लेकर शुरू हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस विवाद के कारण घटना होने के दावे से इनकार किया है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद कृष्णा का शव स्वजन को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत से लौटते समय घटना
प्रत्यक्षदर्शी ब्रजेश उर्फ बिज्जू गौड़ (19) ने बताया कि बुधवार की देर शाम का वह कृष्ण कुमार, पंकज बरकड़े के साथ गौर नदी वाले खेत में था। साजन झारिया लगातार कृष्ण कुमार को फोन कर रहा था। अभद्रता के साथ बातचीत करते हुए अपशब्द कह रहा था। इसी दौरान तीनों मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकले।

मोटरसाइकिल पंकज चला रहा था। वे यज्ञशाला के पास पहुंचे थे। इसी दौरान साजन मोटरसाइकिल के सामने आ गया। उसने वाहन रुकवाया और अपशब्द कहने लगा। मना करने पर साजन ने ब्रजेश की कॉलर पकड़ी और थप्पड़ जड़ दिया। उनके बीच विवाद बढ़ता देखकर कृष्ण कुमार ने हस्तक्षेप किया। वह बीच-बचाव का प्रयास कर रहा था। तभी साजन ने कृष्ण कुमार को चाकू मार दिया।

घायल को ले जाते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त साजन के चाकू से प्रहार करते ही कृष्ण कुमार की चीख निकल गई। आवाज सुनकर मिलन, नरेंद्र एवं अन्य को आता देखकर साजन धमकाते हुए भाग गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कृष्ण कुमार को दोस्त मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में श्वान के आ जाने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ब्रजेश के सिर में चोट आ गई।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply