Sunday, February 22, 2026
CrimeIndiaTrending

दिन में पार्लर वाली, रात में बन जाती ‘मैडम जहर’, कैसे पकड़ी गई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी

दिन में पार्लर वाली, रात में बन जाती ‘मैडम जहर’, कैसे पकड़ी गई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी
दिन में पार्लर वाली, रात में बन जाती ‘मैडम जहर’, कैसे पकड़ी गई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी

Lawrence Bishnoi Gang Lady Don Arrested: राजधानी दिल्ली में सक्रिय अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों के गठजोड़ का एक चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुशनुमा अंसारी को गिरफ्तार किया है, जो किसी फिल्मी किरदार की तरह दोहरी जिंदगी जी रही थी। दिन में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने वाली यह महिला रात में ‘मैडम जहर’ बनकर खूंखार अपराधियों के लिए काम करती थी।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में ‘मैडम जहर’ का खौफनाक नेटवर्क उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की रहने वाली खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा ने समाज में अपनी पहचान एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी। वह दिन भर अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन पर्दे के पीछे वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग की एक अहम कड़ी थी। गैंग के भीतर उसे ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह ड्रग्स सप्लाई चेन और अवैध वसूली के ऑपरेशंस को संभालती थी। जांच में सामने आया है कि वह केवल एक सहयोगी नहीं, बल्कि गैंग के गुर्गों को सुरक्षित ठिकाने दिलाने और फरारी के दौरान उनके नेटवर्क को मैनेज करने में सक्रिय भूमिका निभाती थी।

बॉबी कबूतर के साथ 7 साल का रिश्ता

और बड़े अपराधों में भूमिका खुशनुमा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य हथियार सप्लायर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है। ये दोनों पिछले सात साल से साथ थे। बॉबी कबूतर वही अपराधी है जिसने 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी और शूटरों को रूट की जानकारी दी थी। इसके अलावा, बॉबी का नाम फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, नादिर शाह हत्याकांड और सीलमपुर डबल मर्डर जैसे संगीन मामलों में भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बॉबी एशिया के बड़े हथियार तस्कर सलीम पिस्टल से हथियार लेता था, जिसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का संदेह है।

जोया खान के जेल जाने के बाद संभाली गैंग की कमान

पुलिस सूत्रों का मानना है कि खुशनुमा अंसारी ने गैंग में अपनी जगह तब और मजबूत की जब हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को पुलिस ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जोया के जेल जाने के बाद, खुशनुमा ने ड्रग्स सिंडिकेट और गैंग के अवैध धंधों की कमान संभाल ली थी। वह गैंग के संपर्क तंत्र को सुचारू रूप से चलाने और हथियारों की खेप पहुंचाने में बॉबी की मुख्य मददगार बनी हुई थी।

स्पेशल सेल का एक्शन,महिपालपुर में गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से इन अपराधियों पर नजर रख रही थी। बॉबी कबूतर पिछले सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा था और फर्जी पहचान के सहारे ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने महिपालपुर फ्लाई ओवर के पास जाल बिछाकर खुशनुमा, बॉबी कबूतर और उनके दो गुर्गे मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों से अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और ड्रग्स नेटवर्क के और गहरे राज उगलवाने में जुटी है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply