Sunday, February 22, 2026
CrimeIndiaTrending

25 साल की बहू के कमरे में घुसा ससुर अब्बास, जबर्दस्ती की कोशिश में जानवर बन गया

25 साल की बहू के कमरे में घुसा ससुर अब्बास, जबर्दस्ती की कोशिश में जानवर बन गया
25 साल की बहू के कमरे में घुसा ससुर अब्बास, जबर्दस्ती की कोशिश में जानवर बन गया

UP News: शामली का ईस्सोपुर खुरगान गांव. यहां 25 साल की मुशकरा की लाश मिली थी. शुरू में लगा कि मुशकरा ने आत्महत्या की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पर जब पुलिस की जांच गहरी हुई तो मामला कुछ और निकला. जांच में पता चला कि मुशकरा की हत्या हुई थी. ये हत्या किसने की अब पुलिस को इस बात का जवाब तलाशना था. पुलिस ने जांच के बाद मुशकरा के 58 साल के ससुर अब्बास को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इस क़त्ल के पीछे की पूरी कहानी बताई है. अब्बास की भद्दी हरकत जानकर आपको गुस्सा भी आ सकता है. खबर में आप आगे विस्तार से पढ़िए अपनी बहू का कत्ल अब्बास ने किस गंदी नियत के चलते किया था.

बहू को ब्लैकमेल करने के लिए अब्बास ने चली थी ये चाल
ईस्सोपुर खुरगान गांव में अब्बास अपनी बहू मुशकरा और उसके बच्चे संग रहता था. अब्बास की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी. इस बीच अब्बास के मन में अपनी ही बहू मुशकरा के लिए गंदे मंसूबे पलने लगे. मुशकरा का पति पंजाब में मजदूरी करता था और इसी सूनेपन का फायदा उठाने के लिए अब्बास ने एक ऐसी चाल चली जिसे सुनकर रूह कांप जाए. उसने बहू को बहला-फुसलाकर उसके पुराने प्रेमी जावेद बुलवा लिया. अब्बास का इरादा उसे प्यार देना नहीं बल्कि दोनों को रंगे हाथों पकड़कर मुशकरा को ब्लैकमेल करना था. ताकि वह उसकी गंदी मांगों के आगे घुटने टेक दे.

लॉक खोलकर मुश्कारा के कमरे में घुस गया था अब्बास
15-16 की उस मनहूस रात को अब्बास ने अपनी सारी हदें पार कर दीं. हाथ में लोहे का तार लेकर उसने दबे पांव मुशकरा के कमरे का लॉक खोला. अंदर गहरी नींद में सो रही मुशकरा के संग वह जबरदस्ती करने लगा. मुशकरा की नींद खुली तो सामने ससुर खड़ा था. आधी रात के समय अब्बास को इतनी घटिया हरकत करते देख मुश्कारा ने ससुर को जोरदार लात मारी. बहू की लात खाने के बाद अब्बास का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने आव देखा न ताव मुशकरा का गला तब तक दबाए रखा जब तक उसके शरीर की आखिरी हलचल बंद न हो गई.

फिर अब्बास ने की मर्डर को सुसाइड दिखाने की नाकाम कोशिश
कत्ल करने के बाद अब्बास ने बड़ी सफाई से उस तार के जरिए दरवाजे को अंदर से बंद दिखाया जैसे मुशकरा ने खुदकुशी की हो. अगले दिन वो खुद रोता हुआ थाने पहुंचा और दहेज के नाम पर खुदकुशी की कहानी सुनाने लगा. उसने मुशकरा के मायके वालों को भी ऐसा पट्टी पढ़ाई कि वे बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव को दफनाने की जिद करने लगे. लेकिन पुलिस को दाल में कुछ काला लग रहा था. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और जो रिपोर्ट सामने आई उसने पूरी कहानी की पलट दी.

पुलिस ने अब्बास संग उसके बेटे को भी किया अरेस्ट
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब्बास ने रात को ही अपने बेटे को पंजाब फोन कर बता दिया था कि उसने मुशकरा को मार दिया है. बेटा सब कुछ जानते हुए भी बाप के मोह में खामोश रहा. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच को सामने ला दिया. मुशकरा की मौत दम घुटने से हुई थी. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो अब्बास टूट गया. उसने पुलिस को वारदात वाली रात की पूरी कहानी सूना दी. पुलिस ने अब अब्बास और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply