Sunday, February 22, 2026
CricketIndiaTrending

हर जगह पहुंच जाते हो… सुपर-8 से पहले किसे देख हैरान हुए कोच गौतम गंभीर? जानें पूरा मामला!..

हर जगह पहुंच जाते हो… सुपर-8 से पहले किसे देख हैरान हुए कोच गौतम गंभीर? जानें पूरा मामला!..
हर जगह पहुंच जाते हो… सुपर-8 से पहले किसे देख हैरान हुए कोच गौतम गंभीर? जानें पूरा मामला!..

Gautam Gambhir Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 की जंग होगी. 8 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं. सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन को देखकर हैरान हो गए. उन्होंने उस फैन से पूछा भी कि आप हर जगह कैसे पहुंच जाते हो.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम फिलहाल शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 तक का सफर तय किया है. हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या एंड कंपनी का बड़ा इम्तेहान है. सुपर-8 में एक भी हार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के सपने को तोड़ सकता है.

फैन से गौतम गंभीर की बातचीत वायरल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले गौतम गंभीर प्रैक्टिस सेशन देखने आए कुछ फैंस से रूबरू हुए. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने फैंस को ऑटोग्राफ देकर उनका दिन बनाया. इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे फैन पर पड़ी जो टीम इंडिया का जबरा फैन है और हर मुकाबले में चीयर करने पहुंच जाता है.

गौतम गंभीर ने उस फैन से पूछा, ”अरे यार, हर वेन्यू पर आ जाते हो. कैसे मैनेज करते हो इतना सब? यहां कहां रहते हो.”

सुपर-8 में भारत के मुकाबले

22 फरवरी, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
26 फरवरी, भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई)
01 मार्च, भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)

अभिषेक शर्मा के समर्थन में उतरे कप्तान सूर्या

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा हिंट दिया. स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अभी तक खाता भी नहीं खोल सके हैं. वो 3 मैचों में शून्य पर आउट हुए. जब सूर्या से उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें अभिषेक पर पूरा भरोसा है. पिछले साल उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो आगे चलकर उनका सामना करेंगी. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उनका एहसान चुकाएं.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply