Saturday, February 21, 2026
Cricket

टी20 विश्व कप 2026 के बीच अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या के शॉट से चोटिल हुआ घातक गेंदबाज

टी20 विश्व कप 2026 के बीच अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या के शॉट से चोटिल हुआ घातक गेंदबाज
टी20 विश्व कप 2026 के बीच अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या के शॉट से चोटिल हुआ घातक गेंदबाज

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) ने सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है. भारतीय टीम इस सुपर 8 की शुरुआत साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ मैच से 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेलने वाली है. भारतीय टीम के लिए इस मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है, भारतीय टीम का सबसे घातक गेंदबाज चोटिल हो गया है.

भारतीय टीम (Team India), सुपर 8 की तैयारी में जुटी हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस मैच से पहले कल अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज को चोट लगी है, जिसके बाद टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है.

हार्दिक पंड्या के शॉट से चोटिल हुआ Team India का ये गेंदबाज

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) कल अहमदाबाद में नेट प्रैक्टिस कर रही थी, इस दौरान मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को अभ्यास करा रहे थे, लेकिन हार्दिक पंड्या की एक शॉट पर वो चोटिल हो गए. हार्दिक पंड्या के शॉट पर चोटिल होने के बाद मोहम्मद सिराज को बाहर जाना पड़ा था, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की.

हालांकि रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद सिराज अभ्यास सत्र में वापसी करने के बावजूद सही तरह से चल नहीं पा रहे थे और दौड़ते समय थोड़ा संघर्ष कर रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक मोहम्मद सिराज की चोट पर कोई अपडेट नही दिया है. हालांकि अगर मोहम्मद सिराज की इंजरी गंभीर रही, तो फिर BCCI ऑफिशियल अपडेट दे सकता है.

हर्षित राणा की जगह 24 घंटे पहले मिला था मौका

मोहम्मद सिराज को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया (Team India) में मौका नही दिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हर्षित राणा (Harshit Rana), न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद नामीबिया के खिलाफ मैच से ठीक पहले हर्षित राणा की जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में मौका दिया गया था.

मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया में आते ही नामीबिया के खिलाफ मैच खेला और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि अब सुपर 8 में ऐसे शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply