
Kanpur News: शहर के किशोर नगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर जिंदगी बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के नाम पर उसके साथ बड़ा ‘फ्रॉड’ हुआ है और अब….
Kanpur News: शहर के किशोर नगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर जिंदगी बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के नाम पर उसके साथ बड़ा ‘फ्रॉड’ हुआ है और अब न्याय के लिए उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
धूमधाम से हुई थी शादी, खर्च हुए 38 लाख
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर के एक युवक के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। बेटी की खुशहाली के लिए पिता ने अपनी जमापूंजी लगा दी थी। होटल, जेवर और कैटरिंग मिलाकर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन विदाई के बाद जो हकीकत सामने आई, उसने परिवार के होश उड़ा दिए।
‘पति सुहागरात से बचता रहा…’
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के शुरुआती दिनों से ही पति का व्यवहार संदिग्ध था। आरोप है कि विदाई के बाद पति ने उससे दूरी बनाए रखी। बार-बार कहने के बावजूद पति सुहागरात और शारीरिक संबंध बनाने से कतराता रहा। नोएडा में एक महीने साथ रहने के दौरान भी स्थिति नहीं बदली, जिससे युवती को पति के नपुंसक होने का शक हुआ।
इलाज के नाम पर 5 लाख की अतिरिक्त मांग
जब युवती ने इस सच्चाई को लेकर अपने ससुर और ताऊ (पति के बड़े चाचा) से बात की, तो पहले उसे चुप रहने और इलाज कराने का झांसा दिया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष ने अपना रंग बदल लिया और युवती से 5 लाख रुपये और लाने की मांग की। मना करने पर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।
पुलिस की कार्रवाई: हमीरपुर भेजी जाएगी टीम
परेशान होकर युवती अपने मायके लौट आई और कानपुर के रावतपुर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कमलेश राय के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम हमीरपुर भेजी जा रही है ताकि आरोपियों से पूछताछ की जा सके।






