Saturday, February 21, 2026
CrimeIndiaTrending

दोस्त बना हैवान! संबंध बनाने सेˈ इनकार पर ली जान, फिर शव के पास बैठकर पीता रहा शराब; इंदौर MBA छात्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा!

दोस्त बना हैवान! संबंध बनाने सेˈ इनकार पर ली जान, फिर शव के पास बैठकर पीता रहा शराब; इंदौर MBA छात्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा!

इंदौर में एक युवक ने अपनी दोस्त MBA छात्रा की हत्या कर दी और मुंबई भाग गया. वहां वह अजीब हरकतें करने लगा, जैसे- आत्मा को बुलाने की कोशिश. फिलहाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

दोस्त बना हैवान! संबंध बनाने सेˈ इनकार पर ली जान, फिर शव के पास बैठकर पीता रहा शराब; इंदौर MBA छात्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा!

Indore MBA Student Murder case: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में MBA छात्रा की बेरहमी से हत्या के मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस केस में गिरफ्तार आरोपी पियूष धमनोटिया को पुलिस ने रिमांड पर लिया है, और पूछताछ में जो खुलासे हो रहे हैं, वे बेहद सनसनीखेज हैं. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी पनवेल (महाराष्ट्र) भाग गया, जहां उसने कथित तौर पर मृतक छात्रा की आत्मा से संपर्क करने के लिए अजीबोगरीब हरकतें कीं-जैसे सुनसान जगह पर अगरबत्ती जलाना और यूट्यूब पर आत्मा बुलाने के तरीके देखना…

जांच में सामने आया कि 10 फरवरी को आरोपी छात्रा को द्वारकापुरी स्थित घर लेकर आया था. CCTV फुटेज में दोनों साथ अंदर जाते दिखे, लेकिन करीब ढाई घंटे बाद वह अकेला बैग लेकर बाहर निकलता नजर आया.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि अंदर जो हुआ वह बेहद क्रूर था. आरोप है कि आरोपी ने छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव डाला, मना करने पर जबरदस्ती की और फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद उसने गला दबाया, जिससे छात्रा बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद भी आरोपी कई घंटों तक कमरे में रुका रहा. वह बाहर जाकर शराब लाया और शव के पास बैठकर पीता रहा. बाद में कपड़े बदलकर फरार हो गया. इसी दौरान छात्रा के फोन से परिवार को एक संदिग्ध मैसेज भी भेजा गया कि वह घर नहीं लौटेगी, जिसके बाद फोन बंद कर दिया गया.

परिवार और पुलिस को कैसे शक हुआ?

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने छात्रा के फोन से निजी वीडियो कॉलेज ग्रुप और संपर्कों में भेज दिए थे. इससे परिवार और पुलिस को शक हुआ और खोजबीन तेज की गई. आरोपी बाद में मुंबई भाग गया और सबूत मिटाने के लिए फोन तोड़ दिया.

डीसीपी ने क्या बताया?

कृष्णलाल चंदनी (DCP, इंदौर) के अनुसार आरोपी और छात्रा के बीच रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा था. शादी का दबाव, शक और आपसी झगड़े इस घटना की वजह बने. पुलिस को महाराष्ट्र में ऐसी जगह भी मिली, जहां आरोपी ने कथित तौर पर काला जादू जैसी गतिविधियां करने की कोशिश की थी. फिलहाल फॉरेंसिक टीम CCTV, डिजिटल डेटा, रस्सी और टूटे चाकू समेत सभी सबूतों की जांच कर रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply