Saturday, February 21, 2026
CrimeIndiaTrending

उल्टियां शुरू हुईं और थम गईˈ सांसें, 16 साल की बच्ची की मौत बनी रहस्य; क्या कच्चे मटर बन सकते हैं जानलेवा?!

उल्टियां शुरू हुईं और थम गईˈ सांसें, 16 साल की बच्ची की मौत बनी रहस्य; क्या कच्चे मटर बन सकते हैं जानलेवा?!

पंजाब से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने खेत से मटर तोड़कर खाए और इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. पहले उसे उल्टियां होने लगी और फिर जान चली गई.

उल्टियां शुरू हुईं और थम गईˈ सांसें, 16 साल की बच्ची की मौत बनी रहस्य; क्या कच्चे मटर बन सकते हैं जानलेवा?!

Punjab News: पटियाला जिले के गांव सधारनपुर से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां खेतों में काम करने के दौरान 16 साल की एक किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान प्राची के रूप में हुई है. परिवार का कहना है कि ज्यादा मात्रा में कच्चे मटर खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी.

प्राची की मां बलजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार खेत मजदूरी करता है. रोज की तरह वे लोग खेत में मटर तोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान प्राची ने काफी मात्रा में कच्चे मटर खा लिए. कुछ ही देर बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं और हालत बिगड़ने लगी.

कैसे हुई प्रांची की मौत?

परिजनों ने बताया कि तबियत बिगड़ती देख हम उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार ने आशंका जताई है कि मटर की फसल पर किए गए कीटनाशक छिड़काव की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है.

पिता ने भी खाए थे मटर क्या उन्हें कुछ हुआ?

प्राची के पिता जसवंत सिंह ने भी थोड़ी मात्रा में कच्चे मटर खाए थे, लेकिन उल्टी आने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हो गया.फिलहाल घटना से परिवार सदमे में है. अब सवाल उठता है कि क्या मटर खाने से किसी की मौत हो सकती है.

क्या कोई मटर खाने से मर सकता है?

यह मुमकिन है कि कोई मटर खाने से मर जाए. हालांकि, ऐसा होना बेहद दुर्लभ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आमतौर पर मौत सीधे मटर की वजह से नहीं, बल्कि उससे जुड़े दूसरे कारणों से होती है. संभावित खतरों में गंभीर एलर्जी (एनाफिलैक्टिक शॉक) या ताजा कीटनाशक छिड़काव हो सकता है.

जिन लोगों को मटर से तेज एलर्जी होती है, उन्हें एनाफिलैक्टिक शॉक हो सकता है. अगर तुरंत एपिनेफ्रिन (इंजेक्शन) न दिया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. कुछ मामलों में छिपे हुए मटर प्रोटीन से भी ऐसी प्रतिक्रिया देखी गई है. इसके साथ ज़हरीले कीटनाशक हो सकते हैं, जिन्हें मटर में होने वाले कीड़ों को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर एक दिन पहले भी कीटनाशक का छिड़काओ हुआ हो तो यह मुमकिन है कि इसे खाने से आपकी तबियत बिगड़ जाए.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply