
Zimbabwe Coach Dion Ebrahim: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 की शुरुआत 21 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच मैच से हो रही है. भारतीय टीम (Team India) अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ मैच से कर रही है. सुपर 8 के ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) ने जगह बनाई है.
भारत के ग्रुप में जो टीमें हैं, वो इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नही हारी हैं. ऐसे में भारतीय टीम के ग्रुप को डेथ ऑफ ग्रुप कहा जा रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के कोच ने भारत को खुली धमकी दी है.
Zimbabwe के कोच ने भारत को दी खुली धमकी
ऑस्ट्रेलिया ने लीग मैचों में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को शिकस्त दी, जिसके बाद उन्हें अंडरडॉग टीम का टैग दिया गया है. अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के मुकाबले शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम (Dion Ebrahim) ने बड़ा बयान दिया है. जिम्बाब्वे के कोच ने कहा कि अंडरडॉग कहे जाने के बावजूद उनकी टीम सहज है और किसी भी बड़ी टीमों से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के कोच ने भारत और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि
“रैंकिंग और आंकड़ों के हिसाब से लोग उन्हें कमजोर मान सकते हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. जब वे इस विश्व कप में आए थे, तब भी ग्रुप में अंडरडॉग थे और उन्हें उसी अंदाज में खेलना पसंद है. टीम ने तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी है और सबसे जरूरी बात ये है कि खिलाड़ी मौके के दबाव में घबराएं नहीं.”
जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के असिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि
“सिकंदर रजा ने भी हाल ही में कहा था कि दबाव हमेशा बड़ी टीम पर होता है. खासकर तब जब वे अपने घरेलू हालात में खेल रही हों.”
डॉयन इब्राहिम ने भारत को लेकर कहा कि
“भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलते समय माहौल और फैंस का शोर जरूर चुनौती हो सकता है, लेकिन टीम ने इसके लिए भी तैयारी कर ली है. उनका कहना है कि अगर तैयारी और प्लानिंग सही हो, तो आत्मविश्वास अपने आप आता है.”
जिम्बाब्वे का कैसा रहा है इस टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन
जिम्बाब्वे की टीम ने अपने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत ओमान के खिलाफ मैच से किया था. ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से हराया था. वहीं इसके बाद जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 23 रनों से शिकस्त दी थी. इन 2 मैचों में जीत के बाद जिम्बाब्वे की किस्मत ने भी उनका साथ दिया. जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ और जिम्बाब्वे ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया.
जिम्बाब्वे की टीम का उसके बाद मेजबान श्रीलंका से मुकाबला था और इस मुकाबले से पहले दोनों ही टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी थीं. इस मुकाबले को जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीता और बिना कोई मैच हारे सुपर 8 में पहुंची. अब जिम्बाब्वे का सामने सुपर 8 में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम से होना है.






