Friday, February 20, 2026
Cricket

T20 World Cup 2026 से बाहर हुईं ये 12 टीमें, फिर भी ICC से देगी छप्परफाड़ पैसा

T20 World Cup 2026 से बाहर हुईं ये 12 टीमें, फिर भी ICC से देगी छप्परफाड़ पैसा
T20 World Cup 2026 से बाहर हुईं ये 12 टीमें, फिर भी ICC से देगी छप्परफाड़ पैसा

ICC T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2026) के लीग मैच अब अपने समाप्ति की ओर है. कल से सुपर 8 की शुरुआत होगी. भारतीय टीम (Team India) अपने सुपर 8 की शुरुआत 22 फरवरी से करने वाली है, वहीं पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी. हालांकि इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब सुपर 8 में कुल 8 टीम ही जगह बना सकी हैं, जबकि 12 टीमों का सफर खत्म हो चूका है.

आईसीसी का नियम है कि जो भी टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं, उन्हें आईसीसी की तरफ से कुछ न कुछ ईनाम दिया जाता है. अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से बाहर होने वाली टीमों पर भी पैसों की बारिश होने वाली है.

इन 12 टीमों पर हो सकती है T20 World Cup 2026 में पैसों की बारिश

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के ग्रुप लीग में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमे से अब 12 टीमें बाहर हो चुकी हैं, सिर्फ 8 टीमें ही सुपर 8 में पहुंची हैं. ग्रुप लीग से बाहर होने वाली 12 टीमों में यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीमें शामिल हैं.

गौरतलब है कि आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए कुल 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बार भी इतनी ही प्राइज मनी मिलने की उम्मीद है. ऐसे में 9वें से 12वें स्थान के बीच रहने वाली हर एक टीम को 247,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए) मिले थे. ऐसे में इस बार भी 9वें से 12वें स्थान की टीमों को ये प्राइज मनी मिलने वाली है.

इन टीमों को भी मिलने वाली है प्राइज मनी

आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2026) में 13वें से 20वें स्थान तक की रैंकिंग वाली हर एक टीम को 225,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़) मिलेंगे. इसके अलावा आईसीसी की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में हर एक मैच जीतने पर भी अलग से पैसा मिलता है. टीमों को जीते गए हर एक मैच के लिए 31,154 अमेरिकी डॉलर (लगभग 28 लाख रुपए) भी मिलते हैं.

वहीं सुपर 8 के टीमों की प्राइज मनी बढ़ जाती है, जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की प्राइज मनी बढ़ सकती है. वहीं विजेता और उप विजेता टीम को अलग प्राइज मनी मिलने वाली है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply