Friday, February 20, 2026
CricketIndiaTrending

फिर डरा हुआ है पाकिस्तान! भारत से सेमीफाइनल में होगा सलमान आगा की टीम का सामना, दहशत में पाकिस्तान टीम

फिर डरा हुआ है पाकिस्तान! भारत से सेमीफाइनल में होगा सलमान आगा की टीम का सामना, दहशत में पाकिस्तान टीम
फिर डरा हुआ है पाकिस्तान! भारत से सेमीफाइनल में होगा सलमान आगा की टीम का सामना, दहशत में पाकिस्तान टीम

IND vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लीग मैच आज खत्म हो रहे हैं. आज अंतिम लीग मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) और ओमान की टीम से होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में 3 में से 1 मैच ही जीत सकी है, वहीं ओमान की टीम (Oman Cricket Team) को तीनों मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. अब इस लीग मैचों के समापन के बाद सुपर 8 की शुरुआत होने वाली है.

सुपर 8 में कुल 8 टीमों ने जगह बनाया है, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. अब इन दोनों ग्रुप से 4 टीमें ही क्वालीफाई करेंगी, जबकि बाकी 4 टीमों का सफर यहीं खत्म होने वाला है. क्वालीफाई करने वाली 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जाना है.

IND vs PAK: सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में ग्रुप 1 में भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम ने जगह बनाई है, इन टीमों ने अब तक कोई भी मैच नही हारा है. वहीं ग्रुप 2 में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और मेजबान श्रीलंका की टीम ने जगह बनाई है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 की शुरुआत कल 21 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम से होगा.

वहीं भारतीय टीम (IND vs PAK) अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 2 मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करना होगा, वहीं तीनों मैच जीतने वाली टीम आसानी से सेमीफाइनल में बिना किसी टीम पर निर्भर रहे पहुंच जाएगी. सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिडंत हो सकती है.

IND vs PAK: कुछ ऐसा बन रहा है भारत-पाकिस्तान के सेमीफाइनल में भिडंत का समीकरण

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का सेमीफाइनल में भिडंत का एक ही समीकरण है. दोनों ही ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर भारत और पाकिस्तान में से कोई 1 टीम सुपर 8 के अपने ग्रुप को टॉप करती है और दूसरी टीम सुपर 8 के अपने ग्रुप में नंबर 2 पर रहती है, तो सेमीफाइनल में उनकी भिडंत होगी.

भारतीय टीम (IND vs PAK) अगर अपने सभी 3 मुकाबले जीतती है, तो सुपर 8 के टॉप पर वो कब्जा कर सकती हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम अपने 2 मैचों में जीत हासिल करती है, तो वो सुपर 8 के ग्रुप 2 में नंबर 2 पर होगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply