Friday, February 20, 2026
Politics

Venezuela में ऐतिहासिक बदलाव! राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने ‘आम माफी’ विधेयक को दी मंजूरी; राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

Venezuela में ऐतिहासिक बदलाव! राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने ‘आम माफी’ विधेयक को दी मंजूरी; राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की राजनीति में दशकों बाद एक बड़ा और सकारात्मक मोड़ आया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक आम माफी (Amnesty) विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया है। इस कदम से देश की जेलों में बंद सैकड़ों राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। आम माफी से संबंधित एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए जाने से जिससे हिरासत में लिए गए नेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों और कई अन्य लोगों की रिहाई हो सकती है।

 

इस विधेयक पर हस्ताक्षर के साथ ही राष्ट्रपति ने एक तरह से यह स्वीकार किया कि सरकार ने सैकड़ों लोगों को राजनीतिक कारणों से जेल में रखा हुआ है।
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के इस कदम को बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इससे पहले दक्षिण अमेरिकी देश के अधिकारी दशकों से किसी राजनीतिक कैदी को हिरासत में रखे जाने की बात से इनकार करते रहे हैं।

यह पिछले महीने देश की राजधानी काराकस में तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद नीति में आया नवीनतम बदलाव है।
रोड्रिगेज ने पिछले महीने के अंत में विधेयक का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने देश की विधायिका द्वारा इसे मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद ही इस विधेयक पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया।

विपक्षी सांसद नोरा ब्राचो ने चर्चा के दौरान कहा, ‘‘यह एक बड़ा कदम है। इससे कई वेनेजुएलावासियों की पीड़ा कम होगी।’’
इस कदम से विपक्षी सदस्यों, सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और उन कई अन्य लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है जिन्हें पिछले 27 वर्षों में सत्तारूढ़ दल द्वारा निशाना बनाया गया था।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply