
आगरा। आगरा में एक 30 साल की महिला ने वकील पति पर उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। उसने कहा- मेरे पति रात में मेरे साथ नहीं रहता है। शादी के 10 दिन बाद ही मेरे साथ मारपीट करने लगे।
जब मैं उसका मना करती हूं तो मेरे साथ मारपीट करता है। एक बार मैंने इसका वीडियो बना लिया, लेकिन पति को पता चलने पर फोन तोड़ दिया। इस सब के बाद अब मुझे घर से निकाल दिया है। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अवधपुरी महारानी बाग निहाल बाग कॉलोनी का है। महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
अब जानें पूरा मामला… महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है- मेरी शादी 20 अप्रैल 2025 को अवधपुरी के रहने वाले एक युवक के साथ हुई। शादी के 10 दिन बाद ही मेरे साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद उसने मेरे पास आना बंद कर दिया।
कुछ दिन बाद पता चला कि देवर और भाभी के बीच में अफेयर है। जिसकी वजह से मारपीट करता है और मुझे परेशान करता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी कारण की वजह से रात को मेरे पास नहीं आता है और भाभी के साथ रहता है। मेरी जेठानी के साथ मेरे पति के नाजायज संबंध हैं।
विरोध करने पर दहेज मांगा इसका जब विरोध किया, पति और ससुराल की ओर से दहेज की मांग कर रहे हैं। 25 लाख रुपए का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वो थार गाड़ी ला सके। मेरा जेठ मेरे से नशे में गाली-गलौज करते हैं। इस सब को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
इसके बाद भी लगातार मारपीट होती रही और 20 जनवरी को मुझे घर से निकाल दिया है। पति मुझ पर चरित्रहिन होने का आरोप लगाते लाते हैं। जब मेंने अपने पति को उनकी भाभी साथ देखा तो वह बिगड़ गए। मैंने वीडियो बनाया तो उन्होंने फोन तोड़ दिया। पती वकील है, जिसकी मुझे धमकी देते हैं।
सास-ससुर और जेठ ने भी मेरे साथ मारपीट की। यह AI जनरेटेड तस्वीर है।
जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराया मेरे पति मुझे चरित्रहीन व बदचलन कहते हैं और आरोप लगाते हैं कि मेरे नाजायज संबंध हैं। वे यह भी कहते हैं कि वे दूसरी शादी करेंगे, मेरी सास भी बेटे की दूसरी शादी कराने की धमकी देती हैं।
मैं एक बार गर्भवती हुई थी, तब मेरे पति व सास ने मुझे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया, यह कहते हुए कि जब तक गाड़ी के पैसे नहीं लाओगी, बच्चा नहीं होने देंगे।
महिला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कराई है।
वकील होने की देते है धमकी मेरे पति हाल ही में वकील बने हैं और मुझे धमकी देते हैं कि मैं उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मेरे ससुर भारतवीर ने भी मेरे साथ गाली-गलौज व अभद्रता की।
इसके अतिरिक्त मेरे पति द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मेरे नाम से गलत चैट व गालियां बनाकर मेरे परिवार व रिश्तेदारों में वायरल की जा रही हैं, जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मैं अपनी ससुराल में रहना चाहती हूं, लेकिन मुझे जबरन घर से निकाल दिया गया है।



