
उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक गांव में रहने वाला पति उस वक्त सन्न रह गया, जब उसने अपनी पत्नी को घर के अंदर उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
बताया जा रहा है कि महिला का लंबे समय से बगल के गांव में रहने वाले एक सफाई कर्मी से अवैध संबंध था। पति को इस रिश्ते की भनक नहीं थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि प्रेमी कई दिनों से घर आता-जाता था और पति की गैरमौजूदगी में पत्नी के साथ समय बिताता था।
घटना वाले दिन जैसे ही पति अचानक घर पहुंचा, उसने कमरे के अंदर जो नजारा देखा, उसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। पति ने जब इस पर विरोध किया तो मामला और ज्यादा गंभीर हो गया।
आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। यही नहीं, दोनों ने मिलकर उसे जान से मरवाने की धमकी दी और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित पति का कहना है कि वह अपनी जान को लेकर बेहद डरा हुआ है और उसे डर है कि पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसकी हत्या करा सकते हैं।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में साफ तौर पर कहा है कि
“साहब, मुझे बचा लीजिए… मेरी पत्नी और उसका प्रेमी मुझे मार डालेंगे।”
पति का यह भी आरोप है कि पत्नी अब पूरी तरह अपने प्रेमी के साथ रह रही है और उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। घर से निकाले जाने के बाद से वह दर-दर भटकने को मजबूर है और मानसिक रूप से भी काफी टूट चुका है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





