Friday, February 20, 2026
CricketIndiaTrending

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की हुई वापसी, सुपर 8 से बाहर होने के बावजूद बची ऑस्ट्रेलिया की टीम, इन 12 टीमों का नाम पक्का

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की हुई वापसी, सुपर 8 से बाहर होने के बावजूद बची ऑस्ट्रेलिया की टीम, इन 12 टीमों का नाम पक्का
टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की हुई वापसी, सुपर 8 से बाहर होने के बावजूद बची ऑस्ट्रेलिया की टीम, इन 12 टीमों का नाम पक्का

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) समेत कुल 8 टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) और अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) समेत कुल 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है. सुपर 8 में कुल 8 टीमों ने जगह बनाई है, इन 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम शामिल हैं.

वहीं ग्रुप 2 में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब इस टी20 विश्व कप 2026 ICC T20 World Cup 2026) के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और सुपर 8 की शुरुआत होने वाली है, इससे पहले टी20 विश्व कप 2028 के लिए 12 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. आइए जानते हैं किन 12 टीमों ने क्वालीफाई किया है, वहीं 8 टीमों को क्वालीफायर खेलकर आना होगा.

इन 12 टीमों ने किया T20 World Cup के लिए क्वालीफाई

टी20 विश्व कप 2026 ICC T20 World Cup 2026) में सुपर 8 की तस्वीर साफ होते ही 2028 में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए भी 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया. आईसीसी ने आज 19 फरवरी को आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफाई करने वाली 12 टीमों के नाम का ऐलान कर दिया है.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (T20 World Cup 2028), ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाना है. आईसीसी के नियमो के अनुसार जिन 8 टीमों ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाई है, वो आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 के लिए अपने आप क्वालीफाई कर गई हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट की सह मेजबान है, ऐसे में उसकी भी डायरेक्ट एंट्री तय है. इसके अलावा आईसीसी रैंकिंग के आधार पर  बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड ने टी20 विश्व कप 2028 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.

दरअसल, कट-ऑफ डेट से पहले कोई इंटरनेशनल मुकाबले तय नहीं हैं, जिसके कारण रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा, इसी वजह से इन तीन टीमों का क्वालिफाई करना लगभग तय है.

T20 World Cup 2028 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली 12 टीमें

  1. भारत – सुपर 8
  2. पाकिस्तान – सुपर 8
  3. ऑस्ट्रेलिया – को-होस्ट
  4. न्यूजीलैंड – सुपर 8/को-होस्ट
  5. साउथ अफ्रीका – सुपर 8
  6. जिम्बाब्वे – सुपर 8
  7. वेस्टइंडीज – सुपर 8
  8. इंग्लैंड – सुपर 8
  9. श्रीलंका – सुपर 8
  10. बांग्लादेश – ICC रैंकिंग (लगभग तय)
  11. अफगानिस्तान – ICC रैंकिंग (लगभग तय)
  12. आयरलैंड – ICC रैंकिंग (लगभग तय)

8 टीमों को क्वालीफाई करके बनानी होगी जगह

आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 में इस बार की तरह 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. ऐसे में डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली 12 टीमों के अलावा 8 और टीमें अगले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं. ये सभी टीमें क्वालीफायर खेलकर विश्व कप 2028 के लिए अपनी जगह पक्की कर सकती हैं.

इन टीमों में एशोसिएट देश शामिल होंगे. पिछले बार स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफाई नही कर सकी थी, लेकिन बांग्लादेश के नाम वापस लेने के बाद स्कॉटलैंड की उनकी जगह टी20 विश्व कप 2026 में एंट्री हुई थी, बांग्लादेश की सरकार ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का कारण बताते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply