Friday, February 20, 2026
Crime

4 साल की मासूम को टैंक में डाला, फिर भाभी पर किया चाकू से वार; इसलिए हैवान बनी कातिल बुआ!

4 साल की मासूम को टैंक में डाला, फिर भाभी पर किया चाकू से वार; इसलिए हैवान बनी कातिल बुआ!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही भाभी से बदला लेने के लिए एक बुआ ने अपनी 4 साल की भतीजी को पानी के टैंक में डालकर मार डाला. फिर उसने भाभी पर भी चाकू से हमला किया. पुलिस ने आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है.

4 साल की मासूम को टैंक में डाला, फिर भाभी पर किया चाकू से वार; इसलिए हैवान बनी कातिल बुआ!

मामले की जांच करती मुजफ्फरनगर पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कातिल बुआ की खौफनाक करतूत सामने आई है. प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही अपनी भाभी से बदला लेने के लिए इस बुआ ने पहले अपने चार साल की भतीजी को पानी के टैंक में डाल दिया, फिर उसने अपनी भाभी पर चाकू से वार किया. गनीमत रही कि उसकी भाभी तो बच गई, लेकिन पानी में डूबने की वजह से मासूम बच्ची की मौत हो गई. सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने हत्यारोपी बुआ की खौफनाक साजिश का खुलासा करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है.

मामला मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव का है. पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाली लड़की माना का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. लेकिन इसकी भाभी अक्सर प्रेमी से मिलन में बाधा बन जाती थी. ऐसे में माना ने अपनी भाभी को रास्ते से हटाने का प्लान किया और सोमवार की रात उसने खाने में कोई नशीला पदार्थ खिलाकर पूरे परिवार को सुला दिया. इसके बाद आरोपी युवती ने अपनी चार साल की भतीजी को उठाकर पानी की टंकी में डाल दिया. इससे उसकी डूबने से मौत हो गई.

गंभीर रूप से घायल है भाभी

फिर इसने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी भाभी फिरदौस के ऊपर भी कई वार किए. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस वारदात में फिरदौस के तीन मासूम बच्चे भी चाकू लगने से मामूली रूप से घायल हो गए हैं. शोर शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो फिरदौस खून से लथपथ तड़प रही थी. वहीं उसकी मासूम बच्ची गायब थी. पड़ोसियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिरदौस तथा उसके बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है.

पानी के टैंक मिला बच्ची का शव

इधर, परिजनों ने मासूम बच्ची की तलाश शुरू की. इस दौरान बच्ची का शव पानी के टैंक में उतराता मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने शक के आधार पर युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात का खुलासा कर दिया. बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर उसकी भाभी ने उसकी शादी कहीं और तय कर दिया. इस दौरान उसका प्रेमी नौकरी करने चला गया तो वह चोरी छुपे फोन पर उससे बात करने लगी. उसकी भाभी अक्सर इसमें भी अडंगा लगाने लगी. इसलिए उसने अपनी भाभी को मारने की कोशिश की है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply