Thursday, February 19, 2026
Crime

‘6 साल से साथ हूं और 3 बार करा चुकी हूं अबॉर्शन’- सगाई के दिन दूल्हे की खुली पोल! प्रेमिका की बातें सुन लड़की वाले रह गए दंग!

‘6 साल से साथ हूं और 3 बार करा चुकी हूं अबॉर्शन’- सगाई के दिन दूल्हे की खुली पोल! प्रेमिका की बातें सुन लड़की वाले रह गए दंग!
‘6 साल से साथ हूं और 3 बार करा चुकी हूं अबॉर्शन’- सगाई के दिन दूल्हे की खुली पोल! प्रेमिका की बातें सुन लड़की वाले रह गए दंग!

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी शादी टूटने की खबर आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। जहां पीपीगंज इलाके में सगाई की रस्में होने वाली थीं, मेहमान जुट चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा और उसका परिवार गायब हो गया। जब दुल्हन के भाई…

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी शादी टूटने की खबर आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। जहां पीपीगंज इलाके में सगाई की रस्में होने वाली थीं, मेहमान जुट चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा और उसका परिवार गायब हो गया। जब दुल्हन के भाई ने दूल्हे को फोन किया, तो दूसरी तरफ से उसकी प्रेमिका ने जो सच बताया, उससे पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सगाई के बीच ‘वो’ आ गई!
पीपीगंज के रघुनाथपुर निवासी अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी सियर गांव के सौरभ चौहान से तय की थी। सौरभ डाक विभाग (Postal Department) में काम करता है। शुक्रवार (13 फरवरी) को मैरिज हॉल में सगाई का जश्न होना था। घंटों इंतजार के बाद जब लड़का पक्ष नहीं पहुंचा, तो सौरभ के नंबर पर कॉल किया गया। फोन सौरभ की प्रेमिका ने उठाया और रोते हुए कहा कि सौरभ सिर्फ मेरा है। हम 6 साल से साथ हैं और मैंने उसके लिए 3 बार अबॉर्शन भी कराया है। प्लीज उसकी शादी कहीं और मत होने दो। सबूत के तौर पर उस लड़की ने वॉट्सऐप पर प्राइवेट चैटिंग और फोटो भी भेज दिए।

3 लाख कैश और गहने ले चुका था दूल्हा
लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के लिए 6 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी तय हुई थी। इसमें से 3 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। सगाई की तैयारियों में भी लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। लेकिन दूल्हे की बेवफाई और उसके डबल स्टैंडर्ड ने सब बर्बाद कर दिया।

पंचायत में दी जान से मारने की धमकी
जब राज खुला, तो मैरिज हॉल में ही पंचायत बैठी। लड़के ने अपना प्रेम प्रसंग स्वीकार तो कर लिया, लेकिन जब लड़की वालों ने अपने पैसे और सगाई का खर्च वापस मांगा, तो लड़के के परिवार ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लड़का पक्ष बिना पैसे लौटाए और बिना समझौते के वहां से फरार हो गया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply