Thursday, February 19, 2026
Crime

हाथ-पैर बांधे, गला घोंटा, फिर शराब पीकर लाश के साथ की हैवानियत, MBA छात्रा मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा!

हाथ-पैर बांधे, गला घोंटा, फिर शराब पीकर लाश के साथ की हैवानियत, MBA छात्रा मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा!
हाथ-पैर बांधे, गला घोंटा, फिर शराब पीकर लाश के साथ की हैवानियत, MBA छात्रा मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा!

MBA student murdered: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एमबीए की एक 25 वर्षीय छात्रा की क्रूर हत्या का मामला अब और भी भयावह खुलासों के साथ सामने आ रहा है. मुख्य आरोपी पीयूष धनोतिया (मंदसौर निवासी) को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान उसने जो बातें कबूल कीं, वे सुनकर जांचकर्ता भी स्तब्ध रह गए.

छात्रा से प्रेम करता था आरोपी

पीयूष और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन शादी को लेकर दोनों में तीखा विवाद हो गया. आरोपी को शक हुआ कि लड़की किसी और से भी बात करती है. विवाद बढ़ने पर उसने पहले से प्लानिंग के तहत 15 दिन पहले ही हत्या की तैयारी कर ली थी. घटना के दिन उसने गिफ्ट देने के बहाने पीड़िता को बुलाया, हाथ-पैर बांधे और गला घोंटकर हत्या कर दी.  

लाश के साथ की हैवानियत

हत्या के बाद पीयूष ने कमरे में ही शराब और नशा किया. नशे की हालत में उसने मृतका के शव के साथ अमानवीय और हैवानियत भरा व्यवहार किया. शव को कंबल से ढककर वह कमरे से निकल गया और सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा. स्टेशन पर उसने पुराना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया, नया सिम लिया और मुंबई की ट्रेन पकड़ ली. पुलिस को चकमा देने के लिए वह हर 100 किलोमीटर पर ट्रेन बदलता रहा.

मुंबई पहुंचकर एक लॉज में ठहरा, वहां कुछ दिन आराम किया और नौकरी ढूंढने लगा. दो दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर देखकर पता चला कि उसके कमरे से शव बरामद हो गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।  मुंबई में रहते हुए पीयूष को मृतका की यादें सताने लगीं. उसने यूट्यूब पर ‘आत्मा से बात करने’ के तरीके सर्च किए. वीडियो देखकर पूजा का सामान खरीदा और नाला-सोपारा इलाके में जाकर टोना-टोटका भी किया.  

अन्य चौंकाने वाले खुलासे  

  • हत्या के बाद उसने पीड़िता के फोन से ही उसके परिवार और कॉलेज ग्रुप में मैसेज भेजे.
  • सोशल मीडिया पर उसके अकाउंट से अश्लील वीडियो और स्टेट्स भी अपलोड किए गए.
  • मोबाइल फोन मुंबई में ही तोड़कर फेंक दिया, जिसकी तलाश में पुलिस मुंबई जाएगी.

पीयूष नशे का कट्टर आदी था और सनकी स्वभाव का. पुलिस ने उसे 3 दिन की रिमांड पर लिया है. जल्द ही घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन कराया जाएगा. जांच में तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन से आरोपी का पता चला. यह मामला पूरे इलाके में सनसनी फैला रहा है, जहां एक प्रेम संबंध इतनी क्रूरता में बदल गया.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply