Thursday, February 19, 2026
Politics

Weather Update: साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम का खेल, IMD का पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट!..

Weather Update: साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम का खेल, IMD का पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट!..
Weather Update: साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम का खेल, IMD का पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट!..

डिजिटल डेस्क: देश में ठंड अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन मौसम (Weather Update Today) का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं बीच-बीच में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है।

इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है।

पांच राज्यों में अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
IMD के अनुसार उत्तराखंड से अंडमान तक बादल सक्रिय हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि इसके बाद पांच दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम
पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान के बाद बुधवार को दिल्ली और NCR के शहरों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply