
अमरोहा से नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। गजरौला के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर पर अकेली थी, इसी बीच आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग से रेप की कोशिश करने लगा।
यूपी के अमरोहा से नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। गजरौला के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर पर अकेली थी, इसी बीच आरोपी घर में घुस आया और नाबालिग से रेप की कोशिश करने लगा। नाबालिग लड़की के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने लड़की की उंगली काट दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। लहुलूहान हालत में किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम किशोरी घर पर अकेली थी, तभी मोहल्ले का ही एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर प्रहार कर दिया। हमले में किशोरी के हाथ की उंगली कटकर फर्श पर गिर गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी हथियार फेंककर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर घर पहुंचे परिजनों ने घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस की जांच शुरू पुलिस ने घटनास्थल से वह धारदार हथियार बरामद कर लिया है जिससे हमला किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
किशोरी पर कुछ दिन पहले भी फब्तियां कस चुका था आरोपी
गजरौला। किशोरी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी आरोपी युवक रास्ते में मिला था। आरोप है कि उस समय भी उसने किशोरी पर फब्तियां कसी थीं। हालांकि किशोरी ने उस समय इस बारे में किसी को नहीं बताया था। किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया है। उसका कहना है कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया है।
ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग छात्रा को खींचा
वहीं दूसरी ओर हापुड़ जिले से भी नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है। नगर के एक मोहल्ले की 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम अपनी चचेरी और तेहेरी बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह मोहल्ला भंडापट्टी काजीवाड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंची तो पहले से ही वहां घात लगाए खड़े एक किशोर ने एक बहन का हाथ खींचकर ले जाने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद अन्य दो बहनें डर के मारे चीखने लगीं। अचानक हुई इस वारदात से तीनों बहनें घबरा गई। किसी तरह छात्रा ने किशोर से अपना हाथ छुड़ाया और तुंरत वहां से चली गई। पीड़ित छात्रा के चाचा ने कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया, बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकरमामले की जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




