Thursday, February 19, 2026
Business

घर में कितनाˈ रख सकते हैं सोना? लिमिट से बाहर रिजर्व करने पर होगी कार्रवाईˌ

घर में कितनाˈ रख सकते हैं सोना? लिमिट से बाहर रिजर्व करने पर होगी कार्रवाईˌ

क्या आप जानते हैं कि घर में कितना सोना रखना कानूनी है? ज़रा सी चूक आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकती है! अगर आप तय लिमिट से ज़्यादा सोना रखते हैं और उसका वैध सबूत नहीं है, तो इनकम टैक्स विभाग बड़ी कार्रवाई कर सकता है। जानिए, सरकारी नियम क्या कहते हैं और कौन सी जादूई लिमिट आपको हर तरह की कार्रवाई से बचा सकती है!

घर में कितनाˈ रख सकते हैं सोना? लिमिट से बाहर रिजर्व करने पर होगी कार्रवाईˌ

भारत में सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, यह न केवल महिला की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि निवेश के लिए भी काफी फायदेमंद है। लगातार सोने की मांग बढ़ रही है, इसलिए लोग अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सोने को अधिक खरीद रहे है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर कितना सोना रख सकते हैं? अगर आप तय सीमा से अधिक सोना अपने पास रखते है, तो आयकर विभाग आपको नोटिस भेज सकता है . इसलिए हर व्यक्ति को यह जानना जरुरी है कि इनकम टैक्स की जाँच से बचने के लिए घर में कितना सोना रख सकते है।

भारत में सोना रखने के नियम

भारत में सोना रखने की सीमा पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग तय की गई है। क़ानूनी तौर पर , विवाहित महिलाएँ अपने पास 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं अविवाहित महिलाएँ 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना अपने पास रख सकते हैं। यह नियम सोने की खरीद और स्टोरेज दोनों पर लागू होता है।

सोना रखने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

नियमों के अनुसार, अगर आप बिना किसी डाक्यूमेंट्स के तय सीमा से अधिक सोना रखते है, तो आयकर विभाग आप पर करवाई कर सकती है। आयकर विभाग के द्वारा सोना रखने की लिमिट तय होती है, लेकिन अगर आप इस लिमिट से ज़्यादा सोना रखते हैं, तो आपको उसके लिए सोने का बिल या इनकम टैक्स रिटर्न में उसका डिक्लेरेशन दिखाना होगा। इसका मतलब है कि आप जितना चाहे उतना सोना रख सकते है, बशर्ते आपके पास उसका वैध प्रमाण (Valid Proof) होना ज़रूरी है।

सोने के गहनों पर टैक्स और नियम

अगर आपके पास सोना आपकी घोषित आय से खरीदा हुआ है, या वह कर-मुक्त आय से आया है, या आपको विरासत में कानूनी तौर पर मिला है, तो उस सोने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। साथ ही, अगर आप तय सीमा (Fixed Limit) के भीतर सोना रखते हैं, या सीमा से ज़्यादा होने पर भी आपके पास उसका वैध प्रमाण (Valid Proof) है, तो छापेमारी के समय आपके गहने जब्त नहीं किए जा सकते। ध्यान रहे, घर में सोना रखने पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन जब आप इसे बेचते हैं, तो आपको टैक्स चुकाना पड़ता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply