
कानपुर में एक रिटायर्ड फौजी ने बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के समाने आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड फौजी ने बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के समाने आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं आला अफसर इस कांड के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
ये घटना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का है। जहां सोमवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे ग्राम कठोगर इमलीपुर रेलवे अंडर पास के करीब डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस को मृतक के पास मिले आधार कार्ड और मोटर साइकिल नंबर के आधार पर तुलसीयापुर को रहने वाले अयोध्या प्रसाद के 51 वर्षीय बेटे चेत राम के रूप में पहचान हुई।
मृतक के घर सूचना देने पहुंची पुलिस को घर पर एक महिला उम्र करीब 40 वर्ष और एक किशोर का शव उम्र करीब 16 वर्ष पड़ा मिला। आसपास जानकारी करने पर महिला का नाम सुनीता वर्मा एवं बालक का नाम दीप की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से ग्राम बखेरिया घाटमपुर का रहने वाला बताया गया। पास में दो नाली बंदूक पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति चेतराम के द्वारा पत्नी व बच्चे की हत्या कर स्वयं रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या करना पाया गया है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है।






