
Shadab Khan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने जगह जरुर बना ली है. हालांकि पाकिस्तान की टीम में कुछ भी ठीक नही चल रहा है. पाकिस्तान की टीम ने अपने अंतिम मैच में नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) को शिकस्त दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान की इस जीत में साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने बल्ले से अहम योगदान निभाया.
वहीं गेंदबाजी में शादाब खान (Shadab Khan) और उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने शानदार प्रदर्शन किया, इन दोनों खिलाड़ियों ने 7 विकेट झटका. उस्मान तारिक ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, वहीं शादाब खान ने 3 विकेट झटके. पाकिस्तान की जीत के बाद शादाब खान ने अपने ही सीनियर्स खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की. शादाब खान (Shadab Khan) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Shadab Khan ने अपने ही दिग्गज खिलाड़ियों से की बदतमीजी
शादाब खान (Shadab Khan) का प्रदर्शन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को बेहद शर्मनाक था. ऐसे में शादाब खान की काफी आलोचना हुई थी. अब जब नामीबिया के खिलाफ शादाब खान (Shadab Khan) ने 3 विकेट झटके तो अपने दिग्गज खिलाड़ियों को फटकार लगाई और कहा कि
“हमारे पूर्व खिलाड़ियों की अपनी राय हो सकती है और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ा योगदान दिया है, लेकिन वे कभी भी वर्ल्ड कप में भारत को हराने में सफल नहीं हो सके. यह हमारी ही टीम थी जिसने 2021 के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ वह ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. बेशक उनकी गिनती दिग्गजों में होती है, लेकिन वर्ल्ड कप के बड़े मंच पर भारत के विरुद्ध उनके पास गिनाने लायक ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे याद रखा जाए.”
शाहिद अफरीदी और मोहम्मद युसूफ ने कही थी ये बात
पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि
“शाहीन, बाबर और शादाब का समय अब पूरा हो गया है, पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्लेयर्स की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं.”
वहीं पाकिस्तान के दिग्गज आलराउंडर्स में से एक शाहिद अफरीदी ने अपने एक बयान में कहा था कि
“शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को हटा दें और भविष्य में टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के लिए इन खिलाड़ियों को नहीं चुना चाहिए.”






