Thursday, February 19, 2026
IndiaTrending

गूगल पर खूबसूरतˈ दुल्हन ढूंढ़ते हुए दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच गया इंजीनियर फंस गया बहुत बुराˌ

गूगल पर खूबसूरतˈ दुल्हन ढूंढ़ते हुए दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच गया इंजीनियर फंस गया बहुत बुराˌ
गूगल पर खूबसूरतˈ दुल्हन ढूंढ़ते हुए दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच गया इंजीनियर फंस गया बहुत बुराˌ

शादी की चाहत हो तो सबसे पहली बात लड़की की खूबसूरती ही होती है। हर लड़का चाहता है कि उसकी होने वाली पत्नी खूबसूरत हो। कई बार ये चाहत पूरी भी हो जाती है। वहीं कई बार इस चाहत को पूरा करने के लिए दौड़-भाग करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के इंजीनियर के साथ हुआ।

दिल्ली का सॉफ्टवेर इंजीनियर भी सुंदर सी लड़की के साथ शादी कर अपनी जिन्दगी बिताना चाह रहा था। इसी वजह से वो गूगल की मदद लेने लगा। गूगल पर जो जानकारी उसे मिली, उस पर भरोसा करके वो मध्य प्रदेश आ गया। यहां उसको दुल्हन तो मिली लेकिन ऐसी मुसीबत आई कि अब वो पुलिस के चक्कर काट रहा है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है घटना

दिल्ली में अमित बंजारा नाम का युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वो शादी करना चाहता था और किसी खूबसूरत सी लड़की को अपनी दुल्हन बनाना चाहता था। इसी वजह से उसने गूगल का सहारा लिया। वो इंटरनेट पर अपनी जाति की लड़कियों को सर्च करने लगा। तभी उसको कॉन्ट्रेक्ट मैरिज के बारे में पता लगा।

ज्यादा जानकारी करने पर उसे पता लगा कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कॉन्ट्रेक्ट मैरिज होती है। बस इसके बाद वो खूबसूरत दुल्हन को तलाशते हुए दिल्ली से सीधा मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गया। यहां पर वो शिवपुरी जिले में पहुंच गया और पता लगाने की कोशिश करने लगा।

ऑटो वाले ने पहुंचाया ठिकाने तक

शिवपुरी में अमित किसी को जानता नहीं था। ऐसे में उसने वहां के लोकल ऑटो वाले से मदद मांगी। उसने अपनी पूरी बात ऑटो वाले को बताई तो ऑटो ड्राइवर ने उसको ठिकाने पर ले जाने को कहा। राहुल गोस्वामी नाम का ऑटो वाला अमित को लेकर किरण नाम की एक महिला के पास पहुंचा। किरण ने पूरा मामला उससे पूछा।

इसके बाद राहुल ने अमित से बड़ोदी चलने को कहा। यहां पर पहुंचकर अमित की मुलाकात मोनू नाम के लड़के से करवाई। मोनू ने अमित को शादी का भरोसा दिया। उसने बेड़िया समाज की एक लड़की से अमित की शादी करवाने की बात कही। उसने इस समाज की लड़की से अमित का विवाह भी करवा दिया। ये पूरा विवाह मंदिर में संपन्न हुआ।

शादी के बाद फंस गया जाल में

अमित को पता ही नहीं था कि वो शादी के चक्कर में किस गिरोह के जाल में फंसता जा रहा है। जिस परिवार की बेटी से अमित ने शादी की थी, वो असल में वसूली गिरोह वाले निकले। जिनका काम ही बेटी की शादी करने के बाद वसूली करना था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शादी होने के बाद से वो लोग अमित को परेशान करने लगे।

लड़की के परिवार वाले शादी के बाद से ही लगातार उससे पैसे मांगते रहते हैं। वहीं उसका घर अपने नाम करने के लिए धमकी देते हैं। वहीं अमित के नाम बैंक में जो एफडी हैं, वो उसको भी अपने नाम करने की मांग करते हैं। अमित का कहना है कि मना करने पर वो उसको जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। अमित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply