Monday, February 23, 2026
CrimeIndiaTrending

सेना में भर्ती की तैयारी कर युवती के साथ चलती ट्रेन में भयावह अपराध, केबिन में लेजाकर TTE ने किया रेप

सेना में भर्ती की तैयारी कर युवती के साथ चलती ट्रेन में भयावह अपराध, केबिन में लेजाकर TTE ने किया रेप
सेना में भर्ती की तैयारी कर युवती के साथ चलती ट्रेन में भयावह अपराध, केबिन में लेजाकर TTE ने किया रेप

Rape in a moving train: चलती ट्रेन ने एक युवती की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया. अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान उसने जो भयावह अनुभव किया, वो किसी भी इंसान के लिए कल्पना से परे है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मऊ की निवासी है और गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थी.

रविवार को मऊ स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी, लेकिन उसके पास टिकट नहीं था. उम्मीद में वह एसी कोच में खड़ी रही कि कहीं कोई सीट मिल जाए. इंदारा स्टेशन के आसपास एक टीटीई से उसकी मुलाकात हुई. टीटीई ने दावा किया कि वह उसे आरामदायक सीट दिलवा देगा. भरोसे पर युवती उसके साथ एसी फर्स्ट क्लास कोच तक गई.

वहां टीटीई ने उसे अपने केबिन में बिठाया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. फिर उसने युवती के साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और चीख-चिल्लाकर विरोध किया. आरोपी ने उसे छोड़कर भागने की कोशिश की. युवती ने तुरंत डायल 112 पर मदद मांगी. जैसे ही टीटीई को इसकी जानकारी हुई, वह देवरिया स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया.

ट्रेन गोरखपुर पहुंची तो युवती सीधे जीआरपी थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल जांच कराई जा रही है. आरोपित टीटीई बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस  छापेमारी कर रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसी घटनाएं समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, खासकर सार्वजनिक परिवहन में. वहीं बात अगर ट्रेन की हो तो, यह सार्वजनिक परिवहन सबसे सेफ मानी जाती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply