
मुरादाबाद। अब तक महिलाओं द्वारा अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या कराने के मामले तो सुने होंगे, लेकिन मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में तो महिला ने पति के मकान में ही अपने प्रेमी के साथ रहना शुरू कर दिया। पति विरोध कर रहा है तो पत्नी उसकी हत्या कराने की धमकी दे रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब न तो महिला पति को तलाक देकर घर से जा रही है और न ही प्रेमी का साथ छोड़ रही है।
इसी बात से परेशान महिला का पति मंगलवार को दोपहर एसएसपी के पास पहुंच गया। कहा साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो मेरे ही घर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दे रही है। कटघर क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की साल 2008 में शादी हुई थी। वैवाहिक जीवन में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया।
महिला के पति का मकान चार मंजिला है। कुछ माह पहले महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। वह युवक भी शादीशुदा है और उस पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। पहले तो महिला प्रेमी से मिलने के लिए इधर-उधर जाती, लेकिन इस बीच उसके पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई।
पति ने पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो उसने करीब एक माह पहले प्रेमी को अपने घर पर बुला लिया। मकान की दूसरी मंजिल पर वह अपने पति के साथ रहती थी। पति को मकान की पहली मंजिल पर रहने के लिए कहा और प्रेमी के साथ रहना शुरू कर दिया। पति विरोध करता है तो उसकी हत्या कराने की धमकी दे रही है।
पति पत्नी से तलाक देने के लिए कह रहा है तो वह तीन तलाक में फंसाने की धमकी दे रहा है। अब मजबूरन पति पत्नी को प्रेमी के साथ रहता हुआ देख रहा है। वह परेशान होकर मंगलवार को एसएसपी सतपाल अंतिल के पास पहुंचा। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कटघर सीओ वरुण कुमार को सौंप दी है।
महिला के प्रेमी का ससुर बोला, साहब मेरी बेटी की जिंदगी भी हुई बर्बाद
जो महिला अपने प्रेमी के साथ पति के मकान में रह रही है जब उसका पति एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा तो उसकी पत्नी के प्रेमी का ससुर भी पहुंच गया। वह एसएसपी से बोला साहब दामाद ने मेरी बेटी छोड़ दी है और वह अब इसकी पत्नी के साथ इनके मकान में रह रहा है। अपने बच्चों को लेकर तो आ गया, लेकिन मेरी बेटी से बात नहीं कर रहा है। मेरी बेटी का जीवन बर्बाद हो गया हमें इंसाफ दिला दीजिए।






