
8th Pay Commission : इन दिनों सरकारी कर्मचारियों के साथ एक नया और खतरनाक साइबर फ्रॉड हो रहा है. ये पूरे भारत में सरकारी कर्मचारियों को टारगेट कर रहा है. 8th पे कमीशन (8th CPC) में उनकी अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी बताने के बहाने उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कर्मचारियों को चल रहे साइबर फ्रॉड के बारे में सावधान किया है और उन्हें बताया है कि इससे कैसे बचें.
CyberdostI4C पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, कई सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp मैसेज भेजे गए हैं. इसमें उन्हें एक APK फाइल लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया गया है. इसमें दावा किया गया है कि कर्मचारियों को 8th CPC में उनकी अनुमानित रिवाइज्ड सैलरी के बारे में बताया जाएगा.
8th पे कमीशन 1 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जरूरी है. ये कर्मचारियों और पेंशनर्स के इनकम, रिटायरमेंट सिक्योरिटी और खरीदने की पावर पर असर डालता है. CyberdostI4C सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, ‘सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp पर मैसेज के जरिए कहा जा रहा है कि वे एक लिंक पर क्लिक करें और एक APK फाइल डाउनलोड करें जो उन्हें 8वें वेतन आयोग में उनकी अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी के बारे में बता सकती है. जैसे ही APK फाइल इंस्टॉल होती है, मोबाइल का एक्सेस सीधे धोखेबाजों के पास चला जाता है.’
सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp मैसेज मिल रहे हैं. इसमें 8th पे कमीशन में उनकी सैलरी कैलकुलेट करने का दावा किया जा रहा है. ध्यान दें कि ये मैसेज नकली हैं और यूजर्स से APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं. APK फाइल इंस्टॉल होने के बाद स्कैमर कर्मचारी के मोबाइल फोन का एक्सेस पा लेते हैं. उसके बाद सरकारी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं.
8वें पे कमीशन का स्टेटस क्या है?
कई सांसदों से हाल ही में संसद में सवाल पूछा था. इसके जवाब में फाइनेंस मिनिस्ट्री के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल ही में 8वें पे कमीशन के कामकाज में अब तक हुई प्रोग्रेस के बारे में बताया है. 8वें पे कमीशन के स्टेटस के बारे में जानकारी देते हुए चौधरी ने पार्लियामेंट को बताया कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को आठवें सेंट्रल पे कमीशन (CPC) के गठन के लिए रिज़ॉल्यूशन नोटिफाई किया है. ताकि सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों की सैलरी, अलाउंस, पेंशन वगैरह जैसे अलग-अलग मुद्दों पर 18 महीने के अंदर अपनी सिफारिशें दी जा सकें.
सरकार ने 8वें पे कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) लॉन्च कर दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वेबसाइट लॉन्च होने के बाद 8वें CPC ने डिपार्टमेंट, मिनिस्ट्री, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और दूसरी इच्छुक पार्टियों से सैलरी, अलाउंस, सर्विस और दूसरे जरूरी फैक्टर से जुड़े फीडबैक और कमेंट भी मांगे हैं.



