Thursday, February 19, 2026
IndiaTechnologyTrending

कंपनी ने गिफ्ट किया आईफोन 17 प्रो मैक्स, घर जाकर खोला डिब्बा तो निकला चॉकलेट-लॉलीपॉप!..

कंपनी ने गिफ्ट किया आईफोन 17 प्रो मैक्स, घर जाकर खोला डिब्बा तो निकला चॉकलेट-लॉलीपॉप!..
कंपनी ने गिफ्ट किया आईफोन 17 प्रो मैक्स, घर जाकर खोला डिब्बा तो निकला चॉकलेट-लॉलीपॉप!..

चीन में एक व्यक्ति को उसके ऑफिस में आईफोन 17 प्रो मैक्स जीतने के नाम पर धोखा दिया गया. व्यक्ति के मुताबिक जब उसने घर जाकर डिब्बा खोला तो उसमें 2 चॉकलेट, 3 लॉलीपॉप और कुछ सिरेमिक टाइलें निकलीं. व्यक्ति का कहना है कि उसकी कंपनी ने उसके साथ मजाक किया और उसे शर्मिंदा किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जियांग जियांग ने बताया कि वह ईयर एंड की पार्टी में गया था और उसे बड़े पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया था.

तोहफे के नाम पर लगाया चूना
उसने एक ऑनलाइन वीडियो में बताया कि उसे कंपनी की ओर से एप्पल ब्रांडिंग वाले बैग में आईफोन 17 प्रो मैक्स दिया गया है. इसके साथ ही उसे 9,988 युआन (1 लाख 31 हजार भारतीय रुपये) की रसीद भी थी. वह इस पुरस्कार को अपनी पत्नी को दिखाने के लिए बेहद उत्साहित था और उसे खोलने का इंतजार कर रहा था. कंपनी के चीफ की ओर से पुरस्कार की घोषणा किए जाने पर उसके सभी कलीग्स को भरोसा हो गया था कि उसने आईफोन जीता है, हालांकि उसकी खुशी तब चकनाचूर हो गई जब उसे पता चला कि उसकी कंपनी ने उसके साथ धोखा किया है.

आईफोन की जगह पकड़ाया लॉलीपॉप
जियांग का कहना है कि यह शरारत उनके टीम मैनेजर की ओर से की गई थी, जबकि जिस अस्पताल में वे काम करते थे उसने फोन खरीदने की मंजूरी नहीं दी थी. कुछ लोगों का मानना ​​है कि किसी जानकार व्यक्ति ने नकली उपहार की जगह नकली फोन रख दिया होगा. जियांग ने कहा,’ मुझे उम्मीद थी कि साल 2026 की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन उन्होंने ईयर एंड की पार्टी को मेरे लिए अप्रैल फूल डे का मजाक बना दिया.’ उनका कहना है कि कंपनी ने उन्हें दूसरे इनाम के तौर पर एक तकिया दिया. ‘SCMP’ के साथ बातचीत में जियांग ने बताया कि उन्हें फोन की जरूरत नहीं थी, लेकिन इस तरह के अपमान का शिकार होने पर उन्हें बेहद बुरा लगा.

लोगों ने शेयर किया रिएक्शन
जियागं ने इस तरह की शरारत करने वाले व्यक्ति से माफी की मांग की है. बता दें कि चीन में 17 फरवरी 2026 को लूनार न्यू ईयर मनाया जा रहा है. इस मौके पर यहां पार्टियां होना बेहद आम बात है. सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि बॉस को खुश करने के लिए इस तरह की पार्टियां आम हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी ही एक पार्टी में उन्हें इनाम के तौर पर बॉस से मिलने का मौका मिला, जबकि दूसरे ने बताया कि उन्हें अपने मालिक के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिला.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply