बांग्लादेश के नए मंत्रिमंडल में हिंदू मंत्री निताई रॉय चौधरी और बौद्ध मंत्री दिपेन दीवान चकमा ने शपथ ली, जबकि तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्होंने 49 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान और उनके नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के तारिक रहमान ने 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों सहित 49 सदस्यीय मंत्रिमंडल का अनावरण किया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक विभागों का आवंटन नहीं किया है।
चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन द्वारा नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाने के कुछ घंटों बाद बांग्लादेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। दिलचस्प बात यह है कि रहमान दो दशकों से अधिक समय में बांग्लादेश सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले पुरुष बने हैं। पिछले दो दशकों में सत्ता उनकी मां, दिवंगत खालिदा जिया और शेख हसीना के बीच बारी-बारी से बदलती रही, जिन्होंने 2009 से 2024 तक सत्ता से बेदखल होने तक शासन किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन द्वारा नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाने के कुछ घंटों बाद बांग्लादेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
दिलचस्प बात यह है कि रहमान दो दशकों से अधिक समय में बांग्लादेश सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले पुरुष बने, क्योंकि दो दशकों तक सत्ता उनकी मां, दिवंगत खालिदा जिया और शेख हसीना के बीच बारी-बारी से बदलती रही, जिन्होंने 2009 से 2024 तक सत्ता से बेदखल होने तक देश पर शासन किया।




