Tuesday, February 17, 2026
Cricket

पाकिस्तान को हराने के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक पंड्या, बीच बचाव में उतरे रिंकू सिंह, वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान को हराने के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक पंड्या, बीच बचाव में उतरे रिंकू सिंह, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान को हराने के बाद कुलदीप यादव पर भड़के हार्दिक पंड्या, बीच बचाव में उतरे रिंकू सिंह, वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya angry over Kuldeep Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला खेला गया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने ईशान किशन (Ishan Kishan) की विस्फोटक पारी और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एवं शिवम दुबे (Shivam Dube) के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 175 रनों तक पहुंचाया.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) मात्र 114 रनों पर आलआउट हुई. पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय (Team India) खिलाड़ी आपस में ही भीड़ गए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कुलदीप यादव पर भड़के Hardik Pandya और सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, इसी बीच हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के ओवर में शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने एक बड़ा शॉट लगाया, जो एक आसान सा कैच था, लेकिन कुलदीप यादव ने न सिर्फ कैच छोड़ा, बल्कि वो छक्का भी दे दिया. कुलदीप यादव की इस गलती की वजह से पाकिस्तान की टीम 113 रनों तक पहुंची.

हालांकि मैच के बाद भारत के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कुलदीप यादव को फटकार लगाई, इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी कुलदीप यादव को डांट लगाई है.

यहां देखें उस घटना का वीडियो

 बल्ले से फ्लॉप होने के बाद गेंद से चमके Hardik Pandya

तिलक वर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए. हार्दिक पंड्या ने बड़ा शॉट लगाने के छक्के में साइम आयूब को अपना विकेट पहले ही गेंद पर थमा दिया. हालांकि इसकी भरपाई उन्होंने गेंदबाजी में किया. हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को पवेलियन की राह दिखाई और उस ओवर को मेडन ओवर डाला.

इसके बाद हार्दिक पंड्या जब दूसरा ओवर डालने आए तो सिर्फ 8 रन खर्च किया. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें सीधे 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया. हार्दिक पंड्या ने इस ओवर में कुलदीप यादव की गलती की वजह से 1 छक्का दिया और 1 वाइड गेंद डाली, वहीं शाहीन शाह अफरीदी एक रन लेकर 5वीं गेंद पर पवेलियन लौटे. हालांकि ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने उस्मान तारिक को बोल्ड करके पाकिस्तान को सिर्फ 114 रनों पर समेट दिया. हार्दिक पंड्या ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट झटके.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply