
भिवाड़ी। सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।
शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठा किया।
हादसा खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री को सील कर दिया है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया- मरने वालों के परिजनों की ओर से फैक्ट्री मालिक और जो फैक्ट्री चला रहा था, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
हादसे में बिहार के मोतीहारी के सुजंत, मिंटू, अजीत, रवि और चंपारण जिले के रहने वाले श्याम और अमरेश की मौत हो गई। वहीं शिव शशिभूषण कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चला। एक मजदूर की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। डीएनए जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।






