Sunday, February 15, 2026
IndiaTrending

सुहागरात में बोली बीवीः छूना भी मत मुझे, ये चीज प्रेमी की है, तुम बस…!..

सुहागरात में बोली बीवीः छूना भी मत मुझे, ये चीज प्रेमी की है, तुम बस…!..
सुहागरात में बोली बीवीः छूना भी मत मुझे, ये चीज प्रेमी की है, तुम बस…!..

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में सुहागरात को नई नवेली दुल्हन ने पति को खुद से दूर रहने की हिदायत दी। युवक ने अपने परिवारिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और अंदर ही अंदर घुटता रहा। युवक ने पत्नी को समझाने का प्रयास किया तो उसने जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी। इसके बाद उसने कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। ससुरालीजनों ने दरवाजा तोड़कर नवविवाहिता को बचा लिया। इस घटना से पति और उसके परिजन दहशत में आ गए। युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

साढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक की शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी युवती से बीते 23 नवंबर 2025 हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन घर पहुंची। ससुराल में नई नवेली दुल्हन का भव्य स्वागत हुआ। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन ने फर्स्ट नाइट को पति से दूर रहने की बात कही। पति ने भी सोचा कि परिवार से अलग हुई तो इस वजह से ऐसा कहा हो। कुछ दिनों बाद सब ठीक हो जाएगा।

फंदा लगाकर जान देने की कोशिश
पत्नी, युवक से प्रेमी के पास जाने की जिद करती रही। इसके साथ ही पति को जान से हाथ धो बैठने की धमकी देने लगी। युवक के मुताबिक, बीते बुधवार को पत्नी को समझाने की कोशिश की तो उसने अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। इसके बाद नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद लिया। उसने कुंडे से फंदा लगा लिया। युवक ने शोर मचाकर परिजनों को इकठ्ठा किया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर नवविवाहिता को बचा लिया।

दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा
नवविवाहिता की इस करतूत से ससुरालीजन दहशत में आ गए। विवाहिता के तेवर देखकर डरा सहमा युवक थाने पहुंचा। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके साथ ही दुल्हन के सबूत भी दिखाए। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार के मुताबिक, दोनों पक्षों को बुलाया गया है। इस मामले में बीच का रास्ता निकाला जा रहा है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply