
नोएडा में वैलेंटाइन-डे पर एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को कार में गोली मारी और फिर खुद भी जान दे दी। पुलिस जांच में एक साल पुराना लिखा हुआ नोट मिला। जिसमें युवक ने लड़की से दूर रहने की बात कही थी। दोनों अलग-अलग जाति से थे। जिससे शादी को लेकर परिवारों में तनाव चल रहा था। एक दिन पहले ही युवक ने मरने का मैसेज भेजा था।
नोएडा के सेक्टर-39 इलाके में 14 फरवरी को एक सफेद कार में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम में दोनों के सिर में गोली फंसी मिली है।
स्कूल के समय से चल रही थी दोस्ती
मृतक युवक सुमित और युवती रेखा एक-दूसरे को स्कूल के समय से जानते थे। दोनों की मुलाकात त्रिलोकपुरी के एक पब्लिक स्कूल में हुई थी। 10वीं और 12वीं तक साथ पढ़ाई करते-करते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवारों को शुरुआत में उनके रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। दोनों एक-दूसरे के घर पढ़ाई के लिए आते-जाते थे। पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे।
रेखा प्राइवेट कंपनी में करती थी जॉब, सुमित पानी सप्लाई का काम करता था
12वीं के बाद रेखा ने बीकॉम किया और सेक्टर-62 की एक कंपनी में नौकरी करने लगी। सुमित क्रिकेट खेलता था। और अलग-अलग राज्यों में मैच खेलने जाता था। बाद में उसने अपने पिता की मदद से पानी सप्लाई का काम शुरू कर दिया। उसने अच्छा पैसा भी कमाया। और नोएडा में एक फ्लैट तक खरीद लिया था। वह रेखा से शादी के सपने देख रहा था।
एक्सीडेंट के बाद बर्बाद हुआ करियर
साल 2019 में सुमित का सेक्टर-107 में एक्सीडेंट हो गया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थी। डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि अब वह पेशेवर खेल नहीं खेल पाएगा। इस दौरान रेखा ने उसका पूरा साथ दिया। इसी बीच दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते की जानकारी हुई।
पुलिस को जांच के दौरान मिला एक साल पुराना सुसाइड नोट
असल विवाद जाति को लेकर शुरू हुआ। सुमित वाल्मीकि समाज से था। जबकि रेखा का परिवार कायस्थ था। रेखा के घरवालों ने इस रिश्ते का विरोध शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुमित को घर आने से रोक दिया। और दूर रहने की चेतावनी दी। आरोप है कि धमकी भी दी गई कि अगर वह नहीं माना तो छेड़खानी का केस दर्ज करा देंगे। इसी दबाव में सुमित ने एक लिखित नोट दिया था। जिसमें उसने लिखा कि उसका रेखा से कोई संबंध नहीं है। और अगर वह उसे परेशान करे। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह नोट करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। और पुलिस को जांच के दौरान मिला।
विरोध के बावजूद दोनों मिलते रहे, 14 फरवरी को हो गया प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
परिवार वालों के मुताबिक, विरोध के बावजूद दोनों मिलते रहे। 13 फरवरी को सुमित दोपहर में घर से निकला। रेखा को मैसेज भेजा कि वह मरने जा रहा है। इसके बाद वह रेखा के ऑफिस पहुंचा। उसे साथ ले गया। शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सेक्टर-58 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन सेक्टर-39 में खड़ी कार में दोनों के शव मिले। कार के अंदर से पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन हालात में यह प्रेम कहानी इतने खौफनाक अंजाम तक पहुंची।



