Sunday, February 15, 2026
IndiaPoliticsTrending

Pakistan के 7 सैनिक किडनैप, BLA ने वीडियो किया वायरल

पाकिस्तानी सैनिक बलूच लिबरेशन आर्मी की कैद में है। पाकिस्तानी सैनिक, उनकी वर्दी, उनके हथियार सब के सब बलूच लिबरेशन आर्मी के कब्जे में। सात पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना रखा है बीएलए ने और सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर इनकी रिहाई चाहते हो तो उनकी मांगे मान लो। बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने ऑपरेशन हेरॉफ 2.0 के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 17 कर्मियों को पकड़ा। संगठन ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद 10 लोगों को रिहा किया गया। जबकि सात सैनिक अब भी उसकी हिरासत में हैं। पाकिस्तानी सैनिक अपनी जुबान से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं और उनका कहना है कि बीएलए की जो भी डिमांड्स हैं उसे पाक सेना जल्द से जल्द मान ले वरना यह अपनी जान नहीं बचा पाएंगे। 

बीएलए ने दावा किया है कि इन सैनिकों को कथित बलूच राष्ट्र अदालत के सामने पेश किया गया जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीएएलए ने इन सात कैदियों की रिहाई के बदले अपने लोगों की रिहाई की मांग की है और उसका कहना है कि इसके लिए महज 7 दिन का ही मौका पाकिस्तान के पास है। बीएलए का कहना है कि वह कैदी अदला बदली करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। संगठन का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय युद्धबंदी संबंधी सिद्धांतों के तहत यह प्रस्ताव रखा गया है। अगर पाकिस्तान की सेना उनके इस प्रस्ताव को नहीं मानती है तो फिर बीएलए आगे का कदम उठा लेगा।

जिस तरह से बीएलए ने ये वीडियो जारी किया है और पाकिस्तानी सेना की फजीहत की है अब इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जहां पाकिस्तानी सैनिक घुटनों के बल बैठे हुए हैं और अपनी जान बचाने की गुहार पाकिस्तानी सेना से लगा रहे हैं। वहीं बीएलए के जवान हाथों में बंदूक थामे पाकिस्तानी सेना पर अपना दहशत कायम कर रहे हैं। 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply