Sunday, February 15, 2026
CrimeIndiaTrending

पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, फिर हुए फरार!

पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, फिर हुए फरार!
पटना में सरेआम फायरिंग… स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, फिर हुए फरार!

बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं. रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर सरेआम फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी से शिवाजी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने आए थे. इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में भर्ती दोनों घायल युवक

फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह और रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद और पुरानी रंजिश का लग रहा है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी इन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply