Sunday, February 15, 2026
CricketIndiaTrending

सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को बताया मामूली गेंदबाज, कहा “वो बस एक ऑफ स्पिनर है, इससे ज्यादा कुछ नही….

सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को बताया मामूली गेंदबाज, कहा “वो बस एक ऑफ स्पिनर है, इससे ज्यादा कुछ नही….
सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को बताया मामूली गेंदबाज, कहा “वो बस एक ऑफ स्पिनर है, इससे ज्यादा कुछ नही….

Sourav Ganguly on Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला खेला जाना है, इस मैच से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की हो रही है. उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन के वजह से कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके गेंदबाजी एक्शन को लीगल बता रहे हैं.

अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उस्मान तारिक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है, उन्होंने भारतीय टीम को सलाह दी है कि उस्मान तारिक को लेकर इतना हाइप न बनाए, वो सिर्फ एक ऑफ स्पिनर है इससे ज्यादा कुछ नही है.

सौरव गांगुली ने Usman Tariq को लेकर कही ये बात

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक कार्यक्रम के दौरान उस्मान तारिक को लेकर सवाल किया गया तो सौरव गांगुली ने कहा कि

“T20 में अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है, लेकिन भारत एक शानदार टीम है और उन्हें हराना आसान नहीं है. कुछ भी मुश्किल नहीं है. वह (तारिक) बस एक ऑफ स्पिनर है और रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है. इसके अलावा कुछ नहीं. भारत उसे शानदार तरीके से संभाल लेगा.”

सूर्यकुमार यादव ने भी दिया उस्मान तारिक को लेकर बयान

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जब कल मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आए तो उनसे उस्मान तारिक को लेकर सवाल किया गया, इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“अगर कोई सवाल सिलेबस से बाहर का भी हो, तो आप उसे छोड़ नहीं सकते. वह एक अलग स्टाइल लेकर आया है, लेकिन हम उसके सामने सरेंडर नहीं कर सकते. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम सभी उसका सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हैं.”

Usman Tariq का हालिया प्रदर्शन है बेहतर

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने यूएसए के खिलाफ अपना आईसीसी टी20 विश्व कप डेब्यू किया. इस दौरान सलमान आगा ने उन्हें 4 ओवर की गेंदबाजी कराई, उस्मान तारिक ने इस दौरान 4 ओवरों में 27 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किया, एक समय उस्मान तारिक हैट्रिक पर भी मौजूद थे.

वहीं उस्मान तारिक के अब तक के अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो अब तक उन्होंने 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 4 ओवरों में 11 विकेट अपने नाम किया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply