Sunday, February 15, 2026
IndiaTrending

पति की हत्या करने वाली बेटी से मां-बाप ने तोड़ा नाताः अब पछता रही गौरी!..

पति की हत्या करने वाली बेटी से मां-बाप ने तोड़ा नाताः अब पछता रही गौरी!..
पति की हत्या करने वाली बेटी से मां-बाप ने तोड़ा नाताः अब पछता रही गौरी!..

आगरा। आगरा में देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गौरी अब पछता रही है। पुलिस अब आरोपी गौरी के कोर्ट में बयान करवाएगी। सजा दिलाने के लिए पुलिस मौके पर मिले साक्ष्य का सहारा भी लेगी। वहीं, बेटी की करतूत पर उसके माता-पिता ने उससे नाता तोड़ दिया है। वो बेटी से मिलने तक नहीं आए हैं।

गांव लोधई केक रहने वाले लवकेश की 9 फरवरी की रात घर में ही हत्या कर दी गई थी। आरोप पत्नी गौरी और मृतक के चचेरे भाई सुंदर पर है। पुलिस के मुताबिक, गौरी के प्रेम संबंध सुंदर से चल रहे थे। दोनों को घटना वाले दिन लवकेश ने साथ देख लिया था। विरोध पर उसकी हत्या तकिये से मुंह दबाकर करने के बाद साड़ी के फंदे से लटका दिया गया था। परिजन ने आत्महत्या समझ कर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में शक होने पर पत्नी ने खुलासा किया।

नहीं आए गौरी के माता पिता

मृतक लवकेश के पिता सुरेश चंद ने बताया कि 4 साल पहले बेटे की शादी धौलपुर के सहपऊ की रहने वाली गौरी के साथ की थी। उनका तीन साल का एक बेटा भी है। मगर, उन्हें कभी नहीं लगा कि बहू की बेटे की हत्या कर देगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद भी वो नाटक करती रही। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी बहू के माता-पिता अभी तक मिलने नहीं आए हैं। उनको पता चला है कि बेटी की करतूत के बाद उन्होंने आने से मना कर दिया है। वो कह रहे हैं कि बेटी की पैरवी भी नहीं करेंगे।

पुलिस मौके के साक्ष्य को पेश करेगी

डीसीपी सिटी ने बताया कि लवकेश की हत्या के मामले में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती के है कि शव का अंतिम संस्कार हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ऐसे में अब आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मौका ए वारदात पर मिले साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस मामले में सबसे अहम आरोपी पत्नी की गवाही होगी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद अब पत्नी गौरी को अपने किए पर पछतावा है। इसके चलते ही उसने पुलिस के सामने पूरी घटना को कबूल किया। पुलिस अब सोमवार को कोर्ट के सामने पेश कर उसके बयान कराएगी।्

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया और साड़ी बरामद की है। आरोपी पत्नी का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। इसमें आखिरी बार कॉल किया था।

लवकेश का मुंह तकिया से दबाया गया तो मुंह की लार-थूक बाहर आया होगा। वह तकिये पर लगा होगा। फॉरेंसिक लैब में सैंपल का मिलान मृतक के माता-पिता के डीएनए से कराया जाएगा।

आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने साड़ी से फंदा बनाया था। दोनों के साड़ी पर फिंगर प्रिंट आए होंगे। हालांकि फंदा उतारने में परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।

फिंगर प्रिंट सुंदर के भी पाए जाते हैं तो यह साबित हो जाएगा कि फंदा जिस साड़ी से बनाया गया, उसे बनाने में वो भी शामिल रहा। पत्नी के भी फिंगर प्रिंट आ सकते हैं।

पुलिस गौरी के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। व्हाट्सएप चैट में वह चचेरे देवर से सामान्य बातचीत करते नजर आई है। हालांकि घटना वाली रात को उसने कॉल कर देवर को बुलाया था। पुरानी काॅल डिटेल से दोनों के बीच प्रेम संबंध का पता चल सकेगा।

क्राइम सीन भी री-क्रिएट किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि हत्या कैसे हुई। कितने लोगों ने अंजाम दिया।

मां से भी छूट गया मासूम का साथ

एक तरफ पिता की हत्या हो गई, दूसरी तरफ मां को जेल भेज दिया गया। तीन साल का बेटा रोये जा रहा है। बार-बार पिता और मां को याद कर रहा है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि अब बेटे का सहारा काैन बनेगा। लवकेश बेटे का जन्मदिन 27 फरवरी को मनाने की तैयारी कर रहे थे। 20 जनवरी को लवकेश ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसे नहीं पता था कि यह आखिरी जन्मदिन होगा।

 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply