Sunday, February 15, 2026
CricketIndiaTrending

अभिषेक और कुलदीप की वापसी, रिंकू, अर्शदीप और संजू बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!

अभिषेक और कुलदीप की वापसी, रिंकू, अर्शदीप और संजू बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!
अभिषेक और कुलदीप की वापसी, रिंकू, अर्शदीप और संजू बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 27वें मैच में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होना है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें पूरी तरह से इस मैच के लिए तैयार है. भारतीय टीम इस मैच में 3 बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है, पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) भारत के सामने स्पिन की चुनौती देने वाली है, इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी कर ली है.

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने भारत की प्लेइंग 11 का खुलासा कर दिया है. आकाश चोपड़ा के अनुसार भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हो सकते हैं. आकाश चोपड़ा ने किन 11 खिलाड़ियों को चुना है आइए जानते हैं.

आकाश चोपड़ा ने बताया Team India की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि कोलंबो की पिच स्पिनर्स की मददगार रही है. ऐसे में इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को प्लेइंग 11 में देखा जा सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 का खुलासा करते हुए कहा कि

“यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है और पिछले कुछ मैचों में भी ऐसा देखने को मिला है. ऐसे में कुलदीप यादव की टीम में एंट्री हो सकती है. अर्शदीप सिंह को एक मैच के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है.”

कुलदीप यादव के अलावा इन 2 खिलाड़ियों की होगी Team India में एंट्री

वहीं आकाश चोपड़ा का मानना है कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) को भी इस मैच से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि कोलंबो में स्पिनर्स का बोलबाला होगा ऐसे में रिंकू सिंह की भूमिका इस पिच पर कुछ ज्यादा नही रहने वाली है, ऐसे में आकाश चोपड़ा का मानना है कि रिंकू सिंह की जगह पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को वाशिंगटन सुंदर को मौका देना चाहिए.

वहीं 1 बदलाव फ़ोर्स चेंज के रूप में हो सकता है, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अब फिट हो चुके हैं और उनकी टीम इंडिया में वापसी तय है, अभिषेक शर्मा के टीम इंडिया में वापसी के साथ ही संजू सैमसन (Sanju Samson) का बाहर रहना तय है.

आकाश चोपड़ा ने चुनी पाकिस्तान के खिलाफ Team India की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply