Sunday, February 15, 2026
Crime

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल! ढाई साल की बेटी संग अश्लील हरकत कर रहा था पिता, मां ने बना लिया वीडियो… करवाया अरेस्ट!

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल! ढाई साल की बेटी संग अश्लील हरकत कर रहा था पिता, मां ने बना लिया वीडियो… करवाया अरेस्ट!
गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल! ढाई साल की बेटी संग अश्लील हरकत कर रहा था पिता, मां ने बना लिया वीडियो… करवाया अरेस्ट!

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठे. यहां एक मां ने अपने ही पति को अपनी मासूम बेटी के साथ दरिंदगी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा. हैरत की बात ये है कि मासूम की उम्र महज ढाई साल है.

बच्ची की मां को पिछले कुछ समय से अपने पति आलम की हरकतों पर शक हो रहा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे अंदेशा था कि उसका पति उनकी मासूम बेटी के साथ कुछ गलत कर रहा है. पति को बेनकाब करने के लिए मां ने एक योजना बनाई और चुपके से उस पर नजर रखने लगी.

एक दिन जब आलम अपनी ढाई साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, तब मां ने बिना शोर मचाए मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया. यह वीडियो उस हैवान पिता के खिलाफ सबसे पुख्ता सबूत बन गया.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्ता

वीडियो बनाने के तुरंत बाद बहादुर मां अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी सच्चाई बताई. पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी पिता आलम को हिरासत में ले लिया है. मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस की कार्रवाई

खोड़ा थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है और आरोपी के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाएगी जो समाज के लिए एक मिसाल बने.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply