
Tariq Rahman: बांग्लादेश में हाल में ही चुनाव के नतीजे आए, जिसमें BNP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. BNP के अध्यक्ष तारिक रहमान अगले पीएम बनने वाले हैं, शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर के नेताओं को बुलाया गया है. पीएम मोदी को भी तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया है. 17 फरवरी को तारिक रहमान बांग्लादेश के पीएम के रूप में शपथ लेंगे.
क्या जा सकते हैं पीएम मोदी?
हालांकि कहा ये जा रहा है कि कि मोदी के ढाका जाने की संभावना नहीं है क्योंकि वह 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं. मैक्रों अगले हफ्ते AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं, अपनी यात्रा मुंबई से शुरू करने वाले हैं. ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कोई वरिष्ठ नेता कर सकता है. जिसमें उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री हो सकते हैं.
रिश्तों को ठीक करने की प्राथमिकता
लोगों ने बताया कि रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कोई वरिष्ठ नेता कर सकता है जो शायद उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री हो सकते हैं. ये भी कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी शामिल हो सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिन्हें बुलाया जा सकता है. हालांकि लोगों ने कहा कि भारतीय पक्ष भी बांग्लादेशी पक्ष के साथ जल्दबाजी में सुलह नहीं करना चाहता, पर खराब हो चुके रिश्तों को फिर से ठीक करना प्राथमिकता बनी हुई है.
पिता के नक्शे कदम पर रहमान
बांग्लादेश साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (सार्क) के ज़्यादातर सदस्य देशों के नेताओं को बुलाने की योजना बना रहा है, जिसकी शुरुआत रहमान के पिता, पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने की थी. चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्की जैसे कुछ दूसरे दोस्त देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार के प्रमुखों को भी बुलाया जा सकता है.
पीएम मोदी ने कही थी ये बात
इससे पहले रहमान ने कहा था कि उनकी सरकार की विदेश नीति बांग्लादेश के लोगों के हितों की रक्षा पर फोकस करेगी. BNP की जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि वह रिश्तों को मजबूत करने और कॉमन डेवलपमेंट लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए BNP नेता के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.






